CG NEWS:स्कूल में बंद रह गई पहली क्लास की मासूम, ताला तोड़कर ग्रामीणों ने बचाया, शिक्षकों पर गिरी गाज।

धमतरी स्कूल में छुट्टी के बाद कमरे में बंद रह गई पहली क्लास की छात्रा, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया। धमतरी के सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद बड़ी लापरवाही सामने आई। घंटों तक कमरे में बंद रही छात्रा, परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन के बाद ताला तोड़कर बाहर निकाला। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश देकर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
स्कूल में बंद रह गई पहली क्लास की मासूम, ताला तोड़कर ग्रामीणों ने बचाया, शिक्षकों पर गिरी गाज।

रायपुर/ धमतरी न्यूज। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। छुट्टी के बाद स्कूल में ताला लगा दिया गया, लेकिन पहली कक्षा की एक छात्रा कमरे के अंदर ही रह गई। देर रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आखिरकार ग्रामीणों ने स्कूल का ताला तोड़कर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

CG NEWS: रायगढ़ में महिला थाना के पास निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से 3 दिन तक दुष्कर्म, चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

बड़ी लापरवाही ने बढ़ाई चिंता

धमतरी जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक विद्यालय में ताला लगाकर चले गए, लेकिन पहली कक्षा की एक छात्रा कक्षा के अंदर ही रह गई। किसी भी शिक्षक ने कमरे की जांच नहीं की।

घर नहीं पहुंची तो घबराए परिजन

शाम तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने गांव में कई जगह तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए।

CG NEWS: दुर्ग जेल से छूटने के 24 घंटे के भीतर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी अस्पताल से फरार

स्कूल का ताला तोड़कर निकाली गई छात्रा

तलाश के दौरान ग्रामीण स्कूल पहुंचे। वहां अंदर से बच्ची की मौजूदगी का पता चलने पर ग्रामीणों ने स्कूल का ताला तोड़ दिया। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लंबे समय तक कमरे में बंद रहने के कारण वह डरी और सहमी हुई थी।

ग्रामीणों में नाराजगी

घटना के बाद गांव में लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय सफाई कर्मचारियों पर दोष डाल रहा है। उनका कहना है कि छुट्टी से पहले हर कक्षा की जांच करना प्रधान पाठक और शिक्षकों की जिम्मेदारी होती है।

CG NEWS: करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने घटना को गंभीर माना है। उन्होंने जांच के लिए टीम गठित कर दी है और संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts