PlayBreaking News

CG NEWS:रायगढ़ में महिला थाना के पास निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से 3 दिन तक दुष्कर्म, चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

महिला थाने के पास बने अधूरे भवन में वारदात, 14 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज। रायगढ़ शहर के दरोगापारा रोड स्थित निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता भीख मांगकर और कचरा बीनकर अपनी मां के साथ जीवनयापन करती है। घटना महिला थाना क्षेत्र की है।
Follow on Google News
रायगढ़ में महिला थाना के पास निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से 3 दिन तक दुष्कर्म, चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

रायपुर न्यूज। रायगढ़ में महिला थाना क्षेत्र के पास स्थित निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में 14 वर्षीय नाबालिग से लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीसरे दिन पीड़िता के विरोध और चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

CG NEWS: दुर्ग जेल से छूटने के 24 घंटे के भीतर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी अस्पताल से फरार

रायगढ़ में 3 दिन तक नाबालिग से दरिंदगी

रायगढ़ शहर के दरोगापारा रोड स्थित निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता भीख मांगकर और कचरा बीनकर अपनी मां के साथ जीवनयापन करती है। घटना महिला थाना क्षेत्र की है।

अधूरे भवन में रहती थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का निर्माणाधीन भवन कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। यहां बेघर और कचरा बीनने वाले लोग अस्थायी रूप से रुकते हैं। पीड़िता भी अपनी मां के साथ अक्सर इसी भवन में रहती थी। कभी-कभी उसकी मां दूसरे स्थान पर चली जाती थी, तब नाबालिग वहीं रुक जाती थी।

CG NEWS: करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जान-पहचान का फायदा उठाकर बनाया शिकार

आरोपी लब्बू उर्फ विजय सारथी (34) की पत्नी भी कचरा बीनने का काम करती है। इसी वजह से आरोपी का निर्माणाधीन भवन में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग से हुई और उसने अकेला पाकर उसे अपना शिकार बना लिया।

धमकी देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले दिन दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता सकी। अगले दिन भी आरोपी ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

CG NEWS: दरवाजा तोड़ घर में घुसे, युवक को लाठी से पीटा... सक्ती में मारपीट का खौफनाक VIDEO

तीसरे दिन चीख से खुला पूरा मामला

शनिवार को आरोपी ने फिर दुष्कर्म का प्रयास किया तो इस बार पीड़िता ने विरोध करते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और पीड़िता से पूछताछ करने पर पूरी घटना सामने आई। इसके बाद आरोपी को महिला थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

CG NEWS: सक्ती में 13 वर्षीय बालक की हत्या, खेत में दफनाया शव, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

POCSO एक्ट में केस दर्ज

पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय सारथी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts