PlayBreaking News

CG NEWS:26 करोड़ के बरगा-आलीवारा ओवरब्रिज में दरार, कलेक्टर और सांसद ने रेल मंत्री से जांच की मांग

बरगा और आलीवारा ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर उठे सवाल। राजनांदगांव के 26 करोड़ रुपये की लागत से बने बरगा और आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हो गए। कलेक्टर ने रेलवे को जांच के लिए पत्र लिखा, जबकि सांसद संतोष पांडे ने रेल मंत्री से उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
Follow on Google News
26 करोड़ के बरगा-आलीवारा ओवरब्रिज में दरार, कलेक्टर और सांसद ने रेल मंत्री से जांच की मांग

संजय सिंह राजपूत, राजनादगांव। राजनांदगांव जिले में करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से बने बरगा और आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त होने के बाद विवादों में आ गए हैं। निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने के बीच पहले जिला कलेक्टर ने रेलवे को जांच के लिए पत्र लिखा और अब सांसद संतोष पांडे ने केंद्रीय रेल मंत्री से उच्च स्तरीय तकनीकी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS: फर्जी निकाह पर डिजिटल वार: अब QR कोड वाले निकाहनामा से होगी हर मुस्लिम शादी की निगरानी

पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल

राजनांदगांव जिले के बरगा और आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज पहली ही बारिश के बाद क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने इन ओवरब्रिजों में दरारें आने और एप्रोच सड़क प्रभावित होने के बाद मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर पहुंच गया है।

CG NEWS: बाघों के शिकारी बेनकाब: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में खाल तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

कलेक्टर ने रेलवे से मांगी तकनीकी जांच

जिला कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मीडिया में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को पत्र भेजकर पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज का लोकार्पण जून में हुआ था, लेकिन पहली बारिश के बाद ही पुल में गंभीर क्षति सामने आ गई।

CG NEWS: अब बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर! छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं के लिए नया सिलेबस, नई किताबें तैयार

60 से 70 फीट लंबी दरार का दावा

सांसद के पत्र के अनुसार ओवरब्रिज में करीब 60 से 70 फीट लंबी और 15 से 20 सेंटीमीटर चौड़ी दरार दिखाई दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बारिश का पानी नींव तक पहुंचने और मिट्टी धंसने से यह स्थिति बनी, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सांसद ने स्वतंत्र तकनीकी जांच, जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की है। पत्र के साथ ओवरब्रिज की तस्वीरें और संबंधित समाचार भी भेजे गए हैं।

CG NEWS: नगरनार स्टील प्लांट का 'काला पानी' बना किसानों का काल! 150 एकड़ खेत बर्बाद, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

अब रेलवे की जांच पर टिकी नजर

जिला प्रशासन और सांसद दोनों स्तरों से कार्रवाई की मांग उठने के बाद अब लोगों की निगाह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की जांच और उसके निष्कर्षों पर है। जांच रिपोर्ट से ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts