Raipur:आज फिर जमकर बरसेंगे बादल,छत्तीसगढ़ के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के अवदाब ने बढ़ाई बारिश की रफ्तार, कई जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली का भी खतरा,राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश और फुहारों का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
आज फिर जमकर बरसेंगे बादल,छत्तीसगढ़ के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से सक्रिय होता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: Raipur: सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने BJP वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताने का आरोप, छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल

रायपुर में बादलों का डेरा, दिनभर बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश और फुहारों का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: कांवड़ यात्रा में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चे भी झुलसे

तापमान गिरा, गर्मी से मिली राहत

लगातार बारिश के चलते रायपुर के अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और बादलों के कारण राजधानी समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है।

25 से ज्यादा जिलों में मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें: Raigarh: रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर चली गोली, गार्ड के पेट में लगी,CCTV में कैद हुई वारदात

40 से 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

अलर्ट वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में तीन मासूम बच्चियों से हैवानियत,59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का बड़ा असर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में भी मौसम प्रभावित होने की संभावना है।

कोरबा में 17 सेंटीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश कोरबा में दर्ज की गई। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेंटीमीटर, अजगरबहार में 9 सेंटीमीटर और डौंडीलोहारा में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ें: Raipur: धमतरी के बारना में पढ़ाई चौपट होने से फूटा गुस्सा,छात्राओं के साथ धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण, तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

रायपुर समेत कई इलाकों में 6 सेंटीमीटर बारिश

ओडगी, रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 6-6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा।

आकाशीय बिजली से रहें सावधान

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और असुरक्षित स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: Kanker: कांकेर में 7 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे भालू के दो शावक, बचाने पहुंची मादा ने ग्रामीणों को दौड़ाया

अगले कुछ घंटे अहम

बंगाल की खाड़ी के अवदाब के असर से आने वाले घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में अलर्ट वाले जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts