Durg Bhilai:कांवड़ यात्रा में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चे भी झुलसे

मोटरसाइकिल सवार युवक ने सुनसान रास्ते में महिला पर फेंका तेजाब, वारदात के बाद आरोपी फरार,जानकारी के अनुसार महिला ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जा रही थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार युवक वहां पहुंचा और महिला पर तेजाब फेंककर फरार हो गया।
कांवड़ यात्रा में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चे भी झुलसे

दुर्ग भिलाई: दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई के ग्राम करंजा से ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली महिला को ग्राम अरसनारा और रेवलीडीह के बीच मोटरसाइकिल सवार युवक ने निशाना बनाया। तेजाब की चपेट में आने से महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जबकि उसके दो बच्चे भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में तीन मासूम बच्चियों से हैवानियत,59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सुनसान रास्ते में हमला

जानकारी के अनुसार महिला ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जा रही थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार युवक वहां पहुंचा और महिला पर तेजाब फेंककर फरार हो गया।

/img/129/1787059789562

महिला का चेहरा बुरी तरह झुलसा

तेजाब हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए हमले से महिला और उसके साथ मौजूद बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। दोनों बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: Kanker: कांकेर में 7 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे भालू के दो शावक, बचाने पहुंची मादा ने ग्रामीणों को दौड़ाया

निजी अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला और दोनों बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur: कोरबा में बारिश का कहर,41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हसदेव उफनी, निचली बस्तियों में घुसा पानी

कांवड़ यात्रा के दौरान सनसनी

धार्मिक यात्रा के दौरान महिला और बच्चों को निशाना बनाए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब हमले के कारण और आरोपी की पहचान समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts