🌤️
--Raipur, India

PlayBreaking News

Raipur:सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने BJP वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताने का आरोप, छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल

धमतरी के कुरूद का पुराना वीडियो नए दावे के साथ वायरल करने का आरोप, BJP प्रवक्ता की शिकायत पर रायपुर सिविल लाइन पुलिस ने BNS की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत दर्ज किया केस,मामला 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो और कुछ तस्वीरों से जुड़ा है। पोस्ट में दावा किया गया कि धमतरी के कुरूद में भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह भाजपा का झंडा फहराया।
Follow on Google News
सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने BJP वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताने का आरोप, छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल

प्रेम कुमार,रायपुर: राजधानी रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। आरोप है कि धमतरी जिले के कुरूद में भाजपा नेताओं के एक पुराने कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरों को स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। भाजपा ने इसे भ्रामक प्रचार बताते हुए सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Raigarh: रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर चली गोली, गार्ड के पेट में लगी,CCTV में कैद हुई वारदात

पुराना वीडियो, स्वतंत्रता दिवस का दावा

मामला 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो और कुछ तस्वीरों से जुड़ा है। पोस्ट में दावा किया गया कि धमतरी के कुरूद में भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह भाजपा का झंडा फहराया। शिकायतकर्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक का कहना है कि वायरल सामग्री स्वतंत्रता दिवस की नहीं है। उनके अनुसार वीडियो और तस्वीरें 22 मार्च 2026 को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में तीन मासूम बच्चियों से हैवानियत,59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट शेयर होने के बाद बढ़ा विवाद

नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा किया। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी पोस्ट को शेयर करते हुए तिरंगे के अपमान से संबंधित टिप्पणी की। शिकायत में कांग्रेस नेत्री डॉ. रागिनी नायक की पोस्ट का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें संबंधित मामले को लेकर टिप्पणी की गई थी। भाजपा का आरोप है कि पुराने कंटेंट को नए संदर्भ में पेश कर पार्टी और उसके नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

BJP ने पुलिस में पहुंचाया मामला

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने 17 अगस्त को साइबर क्राइम और सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में संबंधित पोस्ट, वीडियो, तस्वीरों और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, पोस्ट के मूल स्रोत का पता लगाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित तकनीकी जानकारी व मेटाडेटा हासिल करने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें: Raipur: धमतरी के बारना में पढ़ाई चौपट होने से फूटा गुस्सा,छात्राओं के साथ धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण, तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के बाद सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर से जोड़कर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने से लोगों के बीच गलत सूचना फैल सकती है और सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

पुलिस खंगालेगी डिजिटल सबूत

अब पुलिस वायरल पोस्ट, वीडियो, तस्वीरों, कमेंट्स और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच कर रही है। पुलिस जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि वीडियो का मूल स्रोत क्या है, इसे कब रिकॉर्ड किया गया था और स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर इसे सोशल मीडिया पर किस संदर्भ में प्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें: Kanker: कांकेर में 7 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे भालू के दो शावक, बचाने पहुंची मादा ने ग्रामीणों को दौड़ाया

जांच के बाद आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts