Raigarh:रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर चली गोली, गार्ड के पेट में लगी,CCTV में कैद हुई वारदात

गेरवानी शराब दुकान में युवक ने विवाद के बाद की फायरिंग, गोली लगने से 43 वर्षीय सुरक्षा गार्ड घायल; पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज की,घटना 17 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात चन्द्रशेखर पटेल (43) उस वक्त अपनी ड्यूटी पर मौजूद था।
रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर चली गोली, गार्ड के पेट में लगी,CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर/रायगढ़: रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी में एक युवक ने विवाद के बाद गोली चला दी। गोली दुकान की सुरक्षा में तैनात 43 वर्षीय गार्ड के पेट में लगी। घायल गार्ड ने खुद को आहाता के पीछे सुरक्षित किया और डायल 112 को सूचना दी। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है। 

यह भी देखें: Durg Bhilai: भिलाई में तीन मासूम बच्चियों से हैवानियत,59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में सनसनीखेज फायरिंग

रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर गोली चलने से सनसनी फैल गई। गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में एक युवक ने कथित विवाद के बाद फायरिंग कर दी। गोली दुकान की सुरक्षा में तैनात निजी गार्ड के पेट में जा लगी।

ड्यूटी पर तैनात था गार्ड

घटना 17 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात चन्द्रशेखर पटेल (43) उस वक्त अपनी ड्यूटी पर मौजूद था।

/img/129/1787062867429

यह भी देखें: Raipur: धमतरी के बारना में पढ़ाई चौपट होने से फूटा गुस्सा,छात्राओं के साथ धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण, तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

विवाद के बाद युवक ने निकाली बंदूक

पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात युवक शराब दुकान के सामने पहुंचा और अपने दोस्त से मारपीट की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और अचानक गोली चला दी।

/img/129/1787062798080

पेट में लगी गोली, आहाता के पीछे छिपा

फायरिंग में गोली सीधे चन्द्रशेखर पटेल के पेट में लगी। घायल होने के बावजूद गार्ड ने खुद को संभाला और शराब दुकान के आहाता के पीछे जाकर छिप गया। इसके बाद उसने अपने साथियों और डायल 112 को घटना की जानकारी दी।

यह भी देखें: Kanker: कांकेर में 7 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे भालू के दो शावक, बचाने पहुंची मादा ने ग्रामीणों को दौड़ाया

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा टीआई रामकिंकर यादव और साइबर टीआई विजय चेलक अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

CCTV फुटेज से खुलेगा आरोपी का राज

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। सामने आए CCTV फुटेज को जांच का अहम आधार माना जा रहा है। पुलिस मुखबिर तंत्र के जरिए भी आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।

यह भी देखें: Raipur: कोरबा में बारिश का कहर,41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हसदेव उफनी, निचली बस्तियों में घुसा पानी

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घायल गार्ड की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत कार्रवाई शुरू की है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts