Durg Bhilai:भिलाई में तीन मासूम बच्चियों से हैवानियत,59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग भिलाई: भिलाई के कैंप-2 इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति पर तीन मासूम बच्चियों के साथ यौन अपराध करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी बच्चियों को खाने-पीने की चीजों का लालच देकर अपने पास बुलाता था और उनके साथ आपत्तिजनक हरकत करता था।
बच्चियों ने मां को बताई आपबीती
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चियों ने अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बच्चियों की बात सुनकर परिजन सकते में आ गए और तत्काल मामले की शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Kanker: कांकेर में 7 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे भालू के दो शावक, बचाने पहुंची मादा ने ग्रामीणों को दौड़ाया
शिकायत मिलते ही पुलिस की कार्रवाई
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 59 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने पहुंची करणी सेना
मामले की जानकारी सामने आने के बाद देर रात करणी सेना के कार्यकर्ता भी छावनी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी का जुलूस निकालने की मांग भी की।
यह भी पढ़ें: Raipur: कोरबा में बारिश का कहर,41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हसदेव उफनी, निचली बस्तियों में घुसा पानी
बच्चियों की सुरक्षा पर फिर सवाल
घटना ने बच्चों की सुरक्षा और उनके आसपास मौजूद लोगों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और बच्चियों से जुड़े प्रकरण में पॉक्सो कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।












