PlayBreaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगा नए सत्र का आगाज

फ्री किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरण की तैयारी पूरी, गांव-शहर में मुनादी कर बच्चों को स्कूल लाने पर जोर स्कूल खुलने के पहले दिन से शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर अभिनंदन किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगा नए सत्र का आगाज

RAIPUR NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून 2026 से सभी सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुल जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस संबंध में आदेश जारी कर नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत की घोषणा की है। स्कूल खुलने के साथ ही पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें नए विद्यार्थियों का स्वागत, प्रवेश अभियान और विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का लाभ वितरण किया जाएगा।

 

16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हाल के दिनों में गर्मी के कारण स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ने की चर्चा थी, लेकिन विभाग ने तय समय पर ही स्कूल खोलने का फैसला किया है।

 

शाला प्रवेश उत्सव में होगा विशेष स्वागत

 

स्कूल खुलने के पहले दिन से शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर अभिनंदन किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स पर सख्ती: DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना।

 

गांव-शहर में होगी मुनादी

 

नए विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए गांवों और शहरी क्षेत्रों में मुनादी कराई जाएगी। इसके अलावा बैनर, पोस्टर, जागरूकता रैली और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरण

 

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरित की जाएगी। साथ ही बोर्ड और स्थानीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को इन व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, 250 MBBS सीटें बढ़ाने की योजना पर लगा ब्रेक


स्कूल छोड़ चुके बच्चों पर विशेष फोकस

 

विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर पहली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पांचवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का छठवीं कक्षा में प्रवेश और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।



 स्कूलों की तैयारी और साफ-सफाई के निर्देश

 

स्कूल खुलने से पहले परिसर, कक्षाओं और भवनों की साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षकों के लंबित प्रशासनिक मामलों के निराकरण और आगामी तीन माह की शैक्षणिक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में महंगी शराब बेचने पर बड़ा एक्शन: 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 को नोटिस।

निजी स्कूलों को भी मिलेंगी मुफ्त किताबें

 

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा कक्षा पहली से दसवीं तक की हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की मुफ्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में 12 डिपो बनाए गए हैं, जिनमें 6 स्थायी और 6 अस्थायी वितरण केंद्र शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर रविवार और सरकारी अवकाश के दिन भी किताबों का वितरण किया जाएगा।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts