Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ के आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को सारंग टीम का एयर शो; महिला पायलट भी दिखाएंगी दम

पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों की एक साथ रोमांचक उड़ान, आसमान में बनेंगी अद्भुत आकृतियां; आकाश गंगा की स्काई डाइविंग भी बनेगी आकर्षण का केंद्र।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के तहत 2 नवंबर को नया रायपुर में भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो होगा। सारंग टीम के पांच ध्रुव हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाएंगे। ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में महिला पायलट भी शामिल होंगी।
छत्तीसगढ़ के आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को सारंग टीम का एयर शो; महिला पायलट भी दिखाएंगी दम

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के जश्न में इस बार राजधानी रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और रोमांच का गवाह बनेगा। 2 नवंबर को नया रायपुर में वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने पांच ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों के साथ हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। खास बात यह है कि इस एयर शो में महिला पायलट भी अपनी उड़ान का दम दिखाएंगी। इसके साथ ही आकाश गंगा टीम की स्काई डाइविंग दर्शकों के रोमांच को और बढ़ाएगी।

राज्योत्सव में आसमान पर होगा वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नया रायपुर में भारतीय वायुसेना का भव्य एरियल डिस्प्ले आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के जांबाज पायलट आसमान में सटीक तालमेल, शानदार फॉर्मेशन और रोमांचक हवाई करतबों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन को लेकर रायपुर में उत्साह का माहौल है।

संबंधित खबर: रायपुर के आसमान में आज गरजेंगे सारंग के हेलीकॉप्टर,घरों की छतों से दिखेगा वायुसेना का रोमांचक नजारा

पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों की एक साथ उड़ान, दिखेगा अद्भुत नजारा

सारंग टीम के पांच ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर एयर शो का मुख्य आकर्षण होंगे। ये हेलीकॉप्टर आसमान में एक साथ उड़ान भरते हुए अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करेंगे। दर्शकों को हवा में रोमांचक करतबों के साथ भारतीय वायुसेना की पेशेवर क्षमता देखने का मौका मिलेगा।

महिला पायलट भी दिखाएंगी हवाई करतब

इस एयर शो की एक खास उपलब्धि महिला पायलटों की भागीदारी भी होगी। सारंग टीम में स्क्वाड्रन लीडर अंकिता और स्क्वाड्रन लीडर अक्षया शामिल हैं। टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार करेंगे। महिला अधिकारियों की मौजूदगी वायुसेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी दक्षता को भी प्रदर्शित करेगी।

आकाश गंगा टीम की स्काई डाइविंग बढ़ाएगी रोमांच

हेलीकॉप्टर डिस्प्ले के साथ दर्शकों को भारतीय वायुसेना की स्काई डाइविंग टीम 'आकाश गंगा' का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। आसमान से पैराशूट के जरिए उतरते जांबाजों का यह प्रदर्शन राज्योत्सव के आकर्षण को और खास बनाएगा।

तीन भाषाओं में लाइव कमेंट्री, दर्शकों को मिलेगी हर करतब की जानकारी

एयर शो के दौरान तीन अलग-अलग भाषाओं में लाइव कमेंट्री की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे दर्शकों को हवाई प्रदर्शन के दौरान होने वाली गतिविधियों और हेलीकॉप्टरों के करतबों की जानकारी मिलती रहेगी। वायुसेना ने अधिक से अधिक लोगों से इस ऐतिहासिक और रोमांचक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 नवा रायपुर के आसमान में गरजेगी वायुसेना, 2 नवंबर को सारंग टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

रायपुर सर्किट हाउस में वायुसेना की प्रेस वार्ता

एयर शो की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने रायपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। इस दौरान एयर ऑफिसर कमांडिंग नंद कुमार बाला और स्क्वाड्रन लीडर अंकिता ने आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की। ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार ने सारंग टीम के पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन और टीम की भागीदारी के बारे में बताया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts