CG NEWS:छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगा नए सत्र का आगाज
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल निर्धारित समय पर खुलेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को समाप्त होगा और अगले दिन से नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी। स्कूल खुलने के साथ ही पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाना, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ना और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। पहली
PREM
12 Jun 2026



























