Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूजीलैंड से 87 रन से हारी टीम इंडिया, श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया दोषी?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 87 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड में भारत का लगातार 10 टी20 मैच जीतने का सिलसिला भी टूट गया।
न्यूजीलैंड से 87 रन से हारी टीम इंडिया, श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया दोषी?
न्यूजीलैंड से 87 रन से हारी टीम इंडिया

टीम इंडिया को 7 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार मिली है। मैच में गेंदबाजों के कमजोर प्रदर्शन के बाद बल्लेबाज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद पावरप्ले में विकेट गंवाने और शुरुआती गेंदबाजी को हार की बड़ी वजह बताया, साथ ही आखिरी मैच में वापसी की उम्मीद जताई।

न्यूजीलैंड में 10 मैचों से जारी जीत का सिलसिला टूटा

भारतीय टीम ने इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले 10 टी20 मैचों में लगातार जीत दर्ज की थी। चौथे मुकाबले में मिली 87 रन की हार के साथ ही टीम का यह विजयी अभियान थम गया। भारत को करीब 7 साल बाद न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार! 87 रन से हराया

गेंदबाजों की शुरुआत रही कमजोर

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में माना कि भारतीय गेंदबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने कहा कि पावरप्ले में, खासकर तीसरे ओवर से न्यूजीलैंड की टीम को मोमेंटम मिल गया। कुछ गेंदबाजों ने दबाव बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन टीम न्यूजीलैंड की रन गति पर लगाम नहीं लगा सकी।

ग्लेन फिलिप्स की पारी की श्रेयस ने की तारीफ

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स की पारी को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि फिलिप्स ने बेहतरीन शॉट्स खेले और उनकी बल्लेबाजी देखना वाकई शानदार था। अय्यर के मुताबिक, फिलिप्स पूरी सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टीम को उनसे सीखने की जरूरत है।

गेंदबाजी में सुधार की जरूरत पर दिया जोर

भारतीय कप्तान ने कहा कि अब पीछे मुड़कर यह समझना जरूरी है कि गेंदबाजी में कहां सुधार किया जा सकता है। टीम को अपनी गलतियों पर ध्यान देकर अगले मुकाबले की तैयारी करनी होगी। शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड को मिले मोमेंटम ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।

Breaking News

आखिरी मुकाबले के लिए फिर बनानी होगी रणनीति

श्रेयस अय्यर ने कहा कि अब भारतीय टीम हैमिल्टन जाएगी और अगले मैच से पहले बीच में सिर्फ एक दिन का ब्रेक है। ऐसे में टीम को दोबारा रणनीति बनाकर पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मैदान के आकार के अनुसार ढलने में लगा समय

श्रेयस ने मैदान के आकार को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच इस बारे में बातचीत हुई थी और टीम को पता था कि मैदान का आकार अलग चुनौती पेश करेगा। कुछ खिलाड़ियों के लिए ऐसे मैदानों पर खेलना पहली बार था, इसलिए परिस्थितियों के अनुसार ढलने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, उन्होंने पहले तीन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को शानदार बताया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts