Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरसूद में अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा, जंगलों से 6 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट

हरसूद में पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई कर अवैध शराब के 10 ठिकाने ध्वस्त किए। 6 हजार लीटर महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री नष्ट की।

हरसूद। जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बनाने के ठिकानों को ध्वस्त किया। मांधाता पुलिस ने बैकवॉटर किनारे जंगलों में दबिश देकर करीब 6 हजार लीटर महुआ लहान और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री नष्ट की।

वहीं, चौकी करोली पुलिस ने ग्राम बिलाया के जंगलों में सर्चिंग के दौरान सात स्थानों पर संचालित अवैध शराब बनाने के अड्डों का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया। पहली कार्रवाई में नष्ट किए गए अवैध शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है।  पहली कार्रवाई मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम डुकिया, जिल्हार, धावड़िया और गुंजारी के बैकवॉटर किनारे स्थित जंगलों में की गई।

तीन बड़े अड्डों का हुआ खुलासा 

पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से सुनियोजित तरीके से दबिश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के तीन बड़े अड्डों का खुलासा हुआ। शराब बनाने वालों ने महुआ लहान से भरे करीब 40 से 45 प्लास्टिक ड्रम पानी की गहराई में डुबोकर छिपा रखे थे। पुलिस ने ड्रम बाहर निकलवाकर उनमें भरे करीब 6 हजार लीटर महुआ लहान और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का पंचनामा तैयार कर नष्ट किया। 

खंडवा के रोशनी गांव में जनसमस्या शिविर, 886 आवेदनों का मौके पर निराकरण

अवैध शराब बनाने के ठिकाने मिले

बिलाया के जंगलों में सात स्थानों पर मिले शराब बनाने के अड्डे - दूसरी कार्रवाई मांधाता थाना क्षेत्र की चौकी करोली पुलिस ने ग्राम बिलाया के जंगलों में की। अवैध महुआ शराब के निर्माण पर रोक लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर जंगल के अंदरूनी इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब सात स्थानों पर अवैध शराब बनाने के ठिकाने मिले। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही इन अड्डों से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर मिले महुआ लहान, ड्रम और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री का विधिवत नष्टीकरण किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया, प्रधान आरक्षक भगवान धनगर तथा आरक्षक अमित कुशवाह, जितेन्द्र कारोले, नितेश पाठक, पवन महाजन, रवि सोलंकी एवं सुरेन्द्र बरेडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही

कार्रवाई आगे भी लगातार रहेगी जारी

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur

Latest Posts