PlayBreaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, 250 MBBS सीटें बढ़ाने की योजना पर लगा ब्रेक

दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा और कवर्धा मेडिकल कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली, भवन और अस्पताल सुविधाओं की कमी बनी बड़ी वजह एनएमसी ने दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कवर्धा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों के आवेदन खारिज कर दिए हैं। इन कॉलेजों के शुरू होने पर प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ने वाली थीं।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, 250 MBBS सीटें बढ़ाने की योजना पर लगा ब्रेक

RAIPUR NEWS छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा झटका लगा है।  नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य के पांच प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना फिलहाल अटक गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज संचालन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थीं, लेकिन आवश्यक मानकों में कमी मिलने के कारण एनएमसी ने मंजूरी नहीं दी।

पांच मेडिकल कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता

एनएमसी ने दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कवर्धा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों के आवेदन खारिज कर दिए हैं। इन कॉलेजों के शुरू होने पर प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ने वाली थीं।

1430 सीटों से आगे बढ़ने की थी तैयारी

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 10 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1430 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। नए कॉलेज शुरू होने से चिकित्सा शिक्षा के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में खराब मौसम से टली फ्लाइट की लैंडिंग, नागपुर डायवर्ट हुई इंडिगो की उड़ान, पूर्व CM,डिप्टी सीएम साव समेत कई नेता रहे सवार

डीन नियुक्त, भर्ती प्रक्रिया भी जारी

राज्य सरकार ने पांचों कॉलेजों के लिए डीन की नियुक्ति कर दी थी। फैकल्टी और अन्य आवश्यक पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। हालांकि एनएमसी द्वारा दस्तावेजों में कमियां पाए जाने के बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

भवन और अस्पताल सुविधाओं की कमी

विशेषज्ञों के अनुसार मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए स्वयं का भवन और पर्याप्त अस्पताल सुविधाएं जरूरी होती हैं। प्रस्तावित कॉलेजों के भवन अभी तैयार नहीं हैं। कुछ जिलों में जिला अस्पताल की अनुपलब्धता भी बड़ी बाधा बनी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में महंगी शराब बेचने पर बड़ा एक्शन: 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 को नोटिस।

डॉक्टरों की भर्ती में नहीं मिला प्रतिसाद

175 डॉक्टरों की संविदा भर्ती के लिए आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में केवल नौ डॉक्टर पहुंचे। इनमें से आठ की नियुक्ति की गई। वहीं 149 शिक्षकीय और रेजीडेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है।

करोड़ों की स्वीकृति के बावजूद अटकी योजना

राज्य सरकार ने पांचों मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर रखी है। इसके बावजूद आधारभूत संरचना पूरी नहीं होने के कारण परियोजना प्रभावित हुई है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts