Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट: 10 जिलों में बेहद भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे रहें सतर्क

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी, जलभराव और बाढ़ का खतरा। जानिए आपके जिले का मौसम अपडेट। IMD की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट, छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट: 10 जिलों में बेहद भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे रहें सतर्क

रायपुर न्यूज़। छत्तीसगढ़ में मानसून अब खतरनाक रूप लेता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 से 48 घंटे के दौरान अत्यधिक से बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। कांकेर के चारामा में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पानी भरने से हालात बिगड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में जलभराव पर घमासान, छत टपकी तो बाहर ठेकेदारों का हंगामा

10 जिलों में रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक से बेहद भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: पंडवानी की अमर आवाज थमी: पद्म विभूषण तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्र ने दी अंतिम विदाई।

कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

कबीरधाम, कांकेर, बस्तर सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर और जशपुर जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

48 घंटे तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। दूसरे चरण के अलर्ट में कबीरधाम, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: तुरतुरिया मंदिर में बाढ़ से घिरे 250 श्रद्धालु, पुलिस ने कंधे पर उठाकर कराया रेस्क्यू

जलभराव और बाढ़ जैसे हालात का खतरा

लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, सड़कें बंद होने, नदी-नालों के उफान पर आने और फिसलन बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने और रपटों व नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।

चारामा में हाईवे पर भरा पानी

कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर करीब एक फीट पानी भर गया। सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: विकास के दावों पर कीचड़ का तमाचा: 1 किमी कंधों पर शव, फिर नदी पार कर मिली अंतिम विदाई

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के मद्देनज़र जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से मौसम की जानकारी पर नजर रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts