IMD का अलर्ट:अगले 7 दिन भारी पड़ सकते हैं! देशभर में बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना हुआ है। लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
Aditi Rawat
9 Jul 2026

































