CG NEWS:छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट: 10 जिलों में बेहद भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे रहें सतर्क
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले 24 से 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों—रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़—के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक से बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कबीरधाम, कांकेर, बस्तर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा सुकमा, बीजापुर और जशपुर में येलो अलर्ट लागू किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार
PREM
6 Jul 2026




























