Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:तुरतुरिया मंदिर में बाढ़ से घिरे 250 श्रद्धालु, पुलिस ने कंधे पर उठाकर कराया रेस्क्यू

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, लौटने का रास्ता बंद,घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए बलौदाबाजार के तुरतुरिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे 250 श्रद्धालु बाढ़ में फंस गए। पुलिस ने जोखिम उठाकर सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया और कई श्रद्धालुओं को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराई। भंडारपुरी डुम्हा गांव से करीब 250 श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
तुरतुरिया मंदिर में बाढ़ से घिरे 250 श्रद्धालु, पुलिस ने कंधे पर उठाकर कराया रेस्क्यू

PREM KUMAR, RAIPUR  बलौदाबाजार जिले के प्रसिद्ध तुरतुरिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे करीब 250 श्रद्धालु रविवार को अचानक आई बाढ़ में फंस गए। तेज बारिश से बालमदेही नदी उफान पर आ गई और वापसी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जोखिम उठाते हुए सभी श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया। कई लोगों को जवानों ने अपने कंधों पर बैठाकर नदी पार कराई। घटना के बाद नगर सेना की देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

दर्शन के बाद बढ़ा खतरा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले स्थित प्रसिद्ध तुरतुरिया मंदिर में रविवार सुबह भंडारपुरी डुम्हा गांव से करीब 250 श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। सुबह नदी में पानी कम होने के कारण सभी आसानी से मंदिर पहुंच गए।

/img/129/1783321603211

संबंधित लेख: CG NEWS: पंडवानी की अमर आवाज थमी: पद्म विभूषण तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्र ने दी अंतिम विदाई।

बारिश ने बदले हालात

दोपहर बाद क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई। लगातार बारिश से बालमदेही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही देर में नदी उफान पर आ गई और मंदिर से लौटने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। श्रद्धालु मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में फंस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

/img/129/1783321589673

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल थाना प्रभारी प्रवीण मिंज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और तेज बहाव के बीच श्रद्धालुओं तक पहुंचे।

/img/129/1783321599960

संबंधित लेख: CG NEWS: पद्मश्री डॉ. तीजन बाई को अंतिम विदाई: गनियारी में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

कंधों पर बैठाकर पार कराई नदी

रेस्क्यू के दौरान कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को पुलिस जवानों ने अपने कंधों पर बैठाकर सुरक्षित नदी पार कराई। घंटों चले अभियान के बाद सभी 250 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

/img/129/1783321596720

नगर सेना की देरी पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोपहर करीब 2:30 बजे नगर सेना को सूचना दे दी गई थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे तक उनकी टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अकेले ही पूरा रेस्क्यू अभियान चलाया। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था

संबंधित लेख: CG NEWS: मुंगेली की 110 साल पुरानी 'पुत्रीशाला' बनी बेटियों की शिक्षा की पहचान, चार पीढ़ियों की यादों को आज भी संजोए है ऐतिहासिक स्कूल

पुलिस की अपील

थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में नदी-नालों को पार करने से बचें। किसी भी धार्मिक या पर्यटन स्थल पर जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts