Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Balod:कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा दावा,नींबू काटकर रोक दी बारिश मंच पर ठहाके, CM साय भी नहीं रोक पाए हंसी

बारिश से टेंशन थी,सांसद ने नींबू काटा और बोले- अब कार्यक्रम हो गया,पानी गिरना है तो गिरे,डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी थी। सांसद भोजराज नाग ने सभा में बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था और उस समय मौसम खराब था।
कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा दावा,नींबू काटकर रोक दी बारिश मंच पर ठहाके, CM साय भी नहीं रोक पाए हंसी

रायपुर/बालोद: बालोद के डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग का एक बयान चर्चा में आ गया। खराब मौसम के बीच सांसद ने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना कर नींबू काटकर बारिश रोक दी। सांसद के इस अंदाज पर मुख्यमंत्री समेत मंच पर मौजूद नेता और सभा में मौजूद लोग जमकर हंस पड़े।

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए दौड़ेंगी खास ई-बसें, 4 शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी; जानें रूट और पूरी तैयारी

बारिश बनी चिंता, सांसद ने सुनाया अपना ‘उपाय’

डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी थी। सांसद भोजराज नाग ने सभा में बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था और उस समय मौसम खराब था।

/img/129/1787745641753

बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की और नींबू काट दिया

भोजराज नाग ने अपने खास अंदाज में कहा कि कार्यक्रम में बारिश बाधा न बने, इसके लिए उन्होंने बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रोक दी। सांसद ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि अब कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, इसलिए अब बारिश होनी है तो हो जाए।

यह भी पढ़ें: Raipur: CGPSC घोटाला मामले में जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका के बाद पेसमेकर लगाया

सांसद की बात सुनकर CM साय भी मुस्कुराए

सांसद के इस बयान के बाद कार्यक्रम का माहौल अचानक हल्का-फुल्का हो गया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेता मुस्कुराते नजर आए, जबकि पंडाल में मौजूद लोगों के बीच भी जमकर ठहाके लगे।

/img/129/1787745291020

महतारी वंदन की 31वीं किश्त जारी

डौंडीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य फोकस महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त जारी करना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लाभार्थी महिलाओं के खातों में किश्त की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Raipur: व्यापमं फर्जी आदेश मामले में बड़ा एक्शन, कोचिंग संचालक से 80 हजार लेने का आरोप, ट्रेनी SI निलंबित

गंभीर सरकारी कार्यक्रम में सांसद का ‘देसी अंदाज’ वायरल चर्चा में

महतारी वंदन योजना के इस बड़े कार्यक्रम के बीच भोजराज नाग का बारिश रोकने वाला बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सांसद ने इसे अपनी पारंपरिक आस्था और स्थानीय मान्यताओं से जोड़कर पेश किया, लेकिन उनके अंदाज ने कार्यक्रम को कुछ देर के लिए हंसी-मजाक के माहौल में बदल दिया।

 

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts