CG NEWS:स्कूल में चाकूबाजी: पानी की बोतल के विवाद में 11वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर में सनसनी

फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल की पार्किंग में छात्रों के बीच खूनी झड़प, गला रेतने की कोशिश, छात्र गंभीर घायल। रायपुर के फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान पानी की बोतल फेंकने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन छुट्टी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
स्कूल में चाकूबाजी: पानी की बोतल के विवाद में 11वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर में सनसनी

प्रेम कुमार,रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पानी की बोतल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। 11वीं कक्षा के छात्र पर स्कूल परिसर में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। छात्र ने गले पर हुए वार से बचने की कोशिश की, लेकिन चाकू उसकी जांघ में लग गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद छात्रों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS: सरकारी अस्पताल में आयुष्मान फंड में ₹1.62 करोड़ की गड़बड़ी! ऑडिट रिपोर्ट से मचा हड़कंप, तबादले के बाद भी नहीं हटे BMO

स्कूल में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

रायपुर के फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान पानी की बोतल फेंकने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन छुट्टी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पार्किंग में घेरकर किया हमला

एफआईआर के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद पीड़ित छात्र अपने साथी के साथ पार्किंग पहुंचा, जहां पहले से मौजूद आरोपित छात्रों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज के बाद एक आरोपी ने चाकू निकालकर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हंगामे के आसार, नक्सलवाद से लेकर अविश्वास प्रस्ताव तक कई बड़े मुद्दों पर घिरेगी सरकार

गले पर वार, बचाव में जांघ में लगा चाकू

हमलावर ने छात्र के गले पर वार करने की कोशिश की। छात्र ने बचने का प्रयास किया, जिससे चाकू उसकी बाईं जांघ में लग गया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपितों सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

CG NEWS: 13वें दिन भी नहीं झुके अतिथि शिक्षक, विधानसभा घेराव में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

स्कूल सुरक्षा पर उठे सवाल

दिनदहाड़े स्कूल परिसर में चाकूबाजी की इस घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में भी घटना के बाद चिंता का माहौल है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts