CG NEWS;विभागीय जांच नियमों में बड़ा बदलाव, कर्मचारी की मौत पर DE होगी खत्म

अब मौत के बाद नहीं चलेगी विभागीय जांच,लेकिन सरकारी पैसे की वसूली से नहीं मिलेगी राहत। सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए विभागीय जांच प्रक्रिया में संशोधन किया है। यह व्यवस्था सभी विभागों में लागू होगी।
विभागीय जांच नियमों में बड़ा बदलाव, कर्मचारी की मौत पर DE होगी खत्म

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभागीय जांच (DE) नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यदि किसी सरकारी कर्मचारी की विभागीय जांच के दौरान मृत्यु हो जाती है तो जांच स्वतः समाप्त मानी जाएगी। हालांकि पहले से पारित वसूली आदेश लागू रहेंगे।

CG NEWS: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल

सरकार ने बदले DE के नियम

सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए विभागीय जांच प्रक्रिया में संशोधन किया है। यह व्यवस्था सभी विभागों में लागू होगी।

मृत्यु के बाद जांच होगी बंद

सरकार का कहना है कि किसी कर्मचारी की मृत्यु के बाद वह अपना पक्ष नहीं रख सकता। इसलिए लंबित विभागीय जांच को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है।

CG NEWS: स्कूल में चाकूबाजी: पानी की बोतल के विवाद में 11वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर में सनसनी

वसूली से नहीं मिलेगी राहत

यदि कर्मचारी के जीवित रहते विभाग ने दोष सिद्ध कर वसूली का आदेश जारी कर दिया था तो उसकी मृत्यु के बाद भी वह राशि उसके देय स्वत्वों से काटी जाएगी।

परिवारों को मिलेगी राहत

सरकार का कहना है कि पुराने मामलों में वर्षों तक लंबित रहने वाली विभागीय जांच के कारण परिवारों को परेशानी होती थी। नए नियम से ऐसी जटिलताओं में कमी आएगी।

CG NEWS: सरकारी अस्पताल में आयुष्मान फंड में ₹1.62 करोड़ की गड़बड़ी! ऑडिट रिपोर्ट से मचा हड़कंप, तबादले के बाद भी नहीं हटे BMO

इन विभागों में सबसे ज्यादा मामले

सरकारी आंकड़ों के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग (PWD), राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े सबसे अधिक विभागीय जांच प्रकरण लंबित हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts