🌤️
--Raipur, India

PlayBreaking News

Raipur:छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील का बड़ा दांव,13,840 करोड़ का निवेश प्रस्ताव; 10,921 युवाओं को रोजगार

ग्रीन स्टील सेक्टर में आया बड़ा निवेश,4 नए औद्योगिक पार्कों को भी मंजूरी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुनिया तेजी से शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में आगे बढ़ रही है। ऐसे में ग्रीन स्टील भविष्य की जरूरत बन चुका है। छत्तीसगढ़ ने इस बदलाव को समय रहते अपनाया है और प्रदेश में ग्रीन स्टील के लिए अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया जा रहा है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील का बड़ा दांव,13,840 करोड़ का निवेश प्रस्ताव; 10,921 युवाओं को रोजगार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील और आधुनिक उद्योगों को लेकर बड़ा निवेश प्रस्ताव सामने आया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में प्रदेश को 13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन निवेशों से करीब 10,921 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Raipur: रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ का फोकस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुनिया तेजी से शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में आगे बढ़ रही है। ऐसे में ग्रीन स्टील भविष्य की जरूरत बन चुका है। छत्तीसगढ़ ने इस बदलाव को समय रहते अपनाया है और प्रदेश में ग्रीन स्टील के लिए अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की औद्योगिक नीति स्पष्ट है। निवेश की प्रक्रियाएं पारदर्शी हैं और अनुमतियां तय समय-सीमा में देने पर जोर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए रेड टेप की कोई जगह नहीं है और सरकार हर निवेशक के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है।

यह भी पढ़ें: Korba: कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छात्रों का चक्काजाम, कलेक्टर को मौके पर बुलाने की जिद

खनिज से तैयार उत्पाद तक

छत्तीसगढ़ अब अपनी खनिज संपदा को केवल कच्चे माल के रूप में बाहर भेजने के बजाय प्रदेश में ही वैल्यू एडिशन करने की दिशा में बढ़ रहा है। ग्रीन स्टील और डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग के जरिए स्टील को ऑटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग उत्पाद, रेलवे उपकरण, रक्षा सामग्री और सौर ऊर्जा उपकरणों में बदलने की योजना पर जोर दिया जा रहा है।

चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी

राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए औद्योगिक पार्क मंजूर किए गए हैं। राजनांदगांव में करीब 306 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करने की मंजूरी मिली है। इससे करीब 9 हजार रोजगार की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रपति के हाथों अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी सम्मान, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को मिला राष्ट्रीय मंच

क्या है ग्रीन स्टील?

ग्रीन स्टील वह स्टील है, जिसके उत्पादन में पारंपरिक स्टील निर्माण की तुलना में कार्बन उत्सर्जन काफी कम होता है। पारंपरिक स्टील उत्पादन में कोयले और कोक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है, जिससे बड़ी मात्रा में CO₂ उत्सर्जित होती है।ग्रीन स्टील के उत्पादन में कम-कार्बन तकनीक के साथ सौर और पवन ऊर्जा तथा ग्रीन हाइड्रोजन जैसी स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य स्टील उत्पादन को पर्यावरण के लिए कम नुकसानदेह बनाना है।

18 महीने में 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत पिछले 18 महीनों में करीब 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें पारंपरिक स्टील और खनन के अलावा AI, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाइल और एग्रो-प्रोसेसिंग जैसे नए सेक्टर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Raigarh: भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, विष्णु देव साय रिमोट कंट्रोल, भाजपा आदिवासियों के हित में नहीं

निवेश बढ़ा तो रोजगार का दायरा भी बढ़ेगा

ग्रीन स्टील में मिले ₹13,840 करोड़ के प्रस्ताव छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। सरकार का फोकस निवेश के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार, वैल्यू एडिशन और आधुनिक विनिर्माण को बढ़ावा देने पर है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खुलने की उम्मीद है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts