CG NEWS:छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हंगामे के आसार, नक्सलवाद से लेकर अविश्वास प्रस्ताव तक कई बड़े मुद्दों पर घिरेगी सरकार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हंगामे के आसार, कई मुद्दों पर सरकार की होगी परीक्षा। रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे। कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर सरकार का पक्ष सामने आएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हंगामे के आसार, नक्सलवाद से लेकर अविश्वास प्रस्ताव तक कई बड़े मुद्दों पर घिरेगी सरकार

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज राजनीतिक रूप से बेहद अहम रहने वाला है। नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार का आभार, विपक्ष का संभावित अविश्वास प्रस्ताव और कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे।

CG NEWS: राम मंदिर चंदा विवाद पर विधानसभा में बवाल, हंगामे के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

प्रश्नकाल से होगी शुरुआत

रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे। कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर सरकार का पक्ष सामने आएगा।

CG NEWS: रॉन्ग साइड आई मौत! तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

नक्सलवाद पर केंद्र का आभार जताएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सदन में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार प्रस्ताव रख सकते हैं। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियां गिनाएगा, जबकि विपक्ष भी अपनी प्रतिक्रिया देगा।

अविश्वास प्रस्ताव पर टिकी रहेंगी निगाहें

सदन में विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगी जाएगी। इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला और सरकार की प्रतिक्रिया पूरे दिन चर्चा का केंद्र बनी रह सकती है।

CG NEWS: पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागों के दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं ध्यानाकर्षण के माध्यम से पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, जांजगीर जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में कथित अनियमितता सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।

विधायक पेश करेंगे अपनी याचिकाएं

विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे। इन पर भी चर्चा होने की संभावना है।

CG NEWS : रायपुर पुलिस का होटल-बार पर सख्त एक्शन, नाबालिगों और बिना दस्तावेज विदेशी मेहमानों पर कड़ी निगरानी

पहले दिन राम मंदिर चंदा विवाद से गरमाया था सदन

मानसून सत्र के पहले दिन पद्मविभूषण डॉ. तीजनबाई को श्रद्धांजलि देने के बाद राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों की नारेबाजी के चलते सदन का माहौल गर्म हो गया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यवा

ही स्थगित कर दी थी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts