PlayBreaking News

CG NEWS:रॉन्ग साइड आई मौत! तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

बिलासपुर में 17 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत, नाबालिग चला रहा था कार, स्कूल बस से भी भिड़ी गाड़ी न्यायधानी बिलासपुर के वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक काले रंग की कार ने सामने से आ रहे एक्टिवा सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी।
Follow on Google News
रॉन्ग साइड आई मौत! तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

प्रेम कुमार, रायपुर । बिलासपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक 17 वर्षीय छात्र की जान ले ली। वेयरहाउस रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही कार ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र कई फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार एक नाबालिग चला रहा था।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल



रॉन्ग साइड बनी हादसे की वजह

न्यायधानी बिलासपुर के वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक काले रंग की कार ने सामने से आ रहे एक्टिवा सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राम मंदिर चंदा विवाद पर विधानसभा में बवाल, हंगामे के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

हवा में कई फीट उछला छात्र

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 17 वर्षीय छात्र रूद्र प्रताप शर्मा कई फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर रूप से घायल रूद्र प्रताप शर्मा, निवासी अभिषेक विहार मंगला, को पहले सिम्स अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल शिकंजा! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मास्टरमाइंड सिकंदर फरार

कार स्कूल बस से भी टकराई

छात्र को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार आगे जाकर एक स्कूल बस से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।

CCTV वीडियो हुआ वायरल

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार रॉन्ग साइड में आकर स्कूटी को टक्कर मारती है, जिसके बाद छात्र हवा में उछल जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार... सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नाबालिग चला रहा था कार

पुलिस ने हादसे में शामिल कार (CG 10 BH 7752) को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे के समय कार एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts