PlayBreaking News

Raipur News:युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा झटका: अमरजीत भगत के बेटे का पर्चा खारिज, अब बंजारे-चेलक पर टिकी सबकी नजर

स्क्रूटनी के बाद 17 उम्मीदवार मैदान में, आयु सीमा बनी आदित्य भगत के लिए सबसे बड़ी बाधा, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के बाद दो नामांकन निरस्त होने से अब 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।
Follow on Google News
युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा झटका: अमरजीत भगत के बेटे का पर्चा खारिज, अब बंजारे-चेलक पर टिकी सबकी नजर

रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में बड़ा राजनीतिक मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत का नामांकन आयु सीमा पूरी नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 उम्मीदवार रह गए हैं। कांग्रेस संगठन के भीतर अब चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से शैलेंद्र बंजारे और सत्येंद्र चेलक के बीच माना जा रहा है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

Raipur News: DCP के गनमैन की संदिग्ध मौत: पुलिस क्वार्टर में जहर पीने के बाद तोड़ा दम, वजह की जांच शुरू

युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा उलटफेर

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के बाद दो नामांकन निरस्त होने से अब 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

आयु सीमा बनी नामांकन रद्द होने की वजह

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत का नामांकन आयु सीमा के कारण खारिज कर दिया गया। भारतीय युवा कांग्रेस के नियमों के अनुसार केवल 28 मई 1990 के बाद जन्मे उम्मीदवार ही प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। इसी नियम के आधार पर उन्हें अपात्र घोषित किया गया।

Surajpur News: सूरजपुर में रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिलाओं ने साड़ी से बनाया घेरा

अब दो प्रमुख दावेदारों पर टिकी नजर

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस के अंदर यह चर्चा तेज हो गई है कि मुकाबला अब मुख्य रूप से शैलेंद्र बंजारे और सत्येंद्र चेलक के बीच सिमटता दिखाई दे रहा है। दोनों नेताओं के समर्थन में पार्टी के अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए हैं।

किसे किसका समर्थन

संगठन के अंदर चल रही चर्चाओं के अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व मंत्री रुद्र गुरु का समर्थन शैलेंद्र बंजारे को मिल रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन सत्येंद्र चेलक के पक्ष में माना जा रहा है।

Bilaspur News: एनएच पर टूटी रेलिंग बनी जानलेवा, दो युवकों के शरीर में घुसा सात फीट लंबा लोहे का पाइप; ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही पर उठे सवाल

कई अहम पदों के लिए भी होगा चुनाव

युवा कांग्रेस चुनाव केवल प्रदेश अध्यक्ष तक सीमित नहीं है। इसके साथ ही 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 53 प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

अध्यक्ष पद के 17 उम्मीदवार

स्क्रूटनी के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र चेलक, शैलेंद्र बंजारे, विनोद कश्यप (भक्कू), भावेंद्र गंगोत्री, दीक्षा पांडे, जसमीत शर्मा (सोनू शर्मा), कपिल कांत नाग, मानव देशमुख, मृदुला भास्कर, परमीत बग्गा (हनी बग्गा), प्रशांत बोकड़े, प्रीतिका विश्वकर्मा, प्रीति वैष्णव, सागर बाघमारे, सजल चंद्राकर, शालिनी रामटेके और सोनिका पोर्ते चुनावी मैदान में हैं।

Janjgir Champa News: स्कूल में शर्मनाक हरकत, हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, पुलिस ने हिरासत लिया में वीडियो वॉयरल

संगठन से ज्यादा सियासी ताकत की परीक्षा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव केवल संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने तक सीमित नहीं है। इसे कांग्रेस के भीतर विभिन्न नेताओं के प्रभाव, शक्ति संतुलन और भविष्य की राजनीतिक रणनीति की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है। चुनाव परिणाम का असर आने वाले समय में युवा कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर भी पड़ सकता है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts