🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS:करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यूनिवर्सल रेल मिल में ड्यूटी के दौरान हादसा, कर्मचारियों का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग की। मृतक विनोद कुमार मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और बीएसपी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक हुई मौत से प्लांट कर्मचारियों में शोक का माहौल है।
Follow on Google News
करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भिलाई न्यूज। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) विभाग में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

CG NEWS: महासमुंद में 'मोर गांव मोर पानी 2.0' की बड़ी सफलता: 551 पंचायतों में जल संरक्षण, पहली बारिश में 31 करोड़ लीटर पानी हुआ संग्रहित

ड्यूटी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) विभाग में दूसरी पाली के दौरान जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS: धमतरी में सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ, महमल्ला गांव में हड़कंप, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हरियाणा के रहने वाले थे मृतक

मृतक विनोद कुमार मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और बीएसपी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक हुई मौत से प्लांट कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

अस्पताल के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बीएसपी कर्मचारी और विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और प्रबंधन से जवाब मांगा।

CG NEWS: दरवाजा तोड़ घर में घुसे, युवक को लाठी से पीटा... सक्ती में मारपीट का खौफनाक VIDEO

यूनियन ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

यूनियन नेताओं का कहना है कि प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। उनका आरोप है कि कर्मचारियों की कमी के कारण मौजूद कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का दबाव बढ़ गया है, जिससे हादसों की आशंका लगातार बढ़ रही है।

परिजनों की यह है मांग

मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार हरियाणा में रहता है, इसलिए एसएआईएल की हरियाणा या आसपास की किसी यूनिट में नौकरी दी जाए।

CG NEWS: सक्ती में 13 वर्षीय बालक की हत्या, खेत में दफनाया शव, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बीएसपी प्रबंधन ने क्या कहा

बीएसपी के एचआर संजय द्विवेदी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि हादसे की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के नियमानुसार मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts