CG NEWS:करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) विभाग में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे दूसरी पाली में क्रेन पर चढ़कर अपना नियमित कार्य कर रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने बिना देर किए उन्हें सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी और यूनियन पदाधिका
Prem Nirmalkar
13 Jul 2026


























