PlayBreaking News

CG NEWS:महासमुंद में 'मोर गांव मोर पानी 2.0' की बड़ी सफलता: 551 पंचायतों में जल संरक्षण, पहली बारिश में 31 करोड़ लीटर पानी हुआ संग्रहित

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की पहल से 551 पंचायतों में जल संरक्षण अभियान सफल, खेतों में बढ़ी नमी, कई कुएं हुए रिचार्ज,और बढ़ा भू-जल स्तर से किसानों को मिला बड़ा सहारा। जिले के 1140 से अधिक गांवों के किसानों को इसका ज्यादा असर नहीं झेलना पड़ा। इसकी बड़ी वजह जिला प्रशासन की 'मोर गांव मोर पानी-2.0' पहल रही, जिसके तहत बड़े पैमाने पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं तैयार की गईं।
Follow on Google News
महासमुंद में 'मोर गांव मोर पानी 2.0' की बड़ी सफलता: 551 पंचायतों में जल संरक्षण, पहली बारिश में 31 करोड़ लीटर पानी हुआ संग्रहित

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जल संरक्षण की अनूठी पहल अब परिणाम देने लगी है। 'मोर गांव मोर पानी 2.0' अभियान और मनरेगा के समन्वय से जिले की 551 ग्राम पंचायतों में बनाए गए लाखों जल संरक्षण ढांचे पहली ही बारिश में भर गए। जिला प्रशासन की जल संरक्षण पहल इस साल किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। सामान्य से कम बारिश के बावजूद केवल 15 दिनों की मेहनत से करीब 31 करोड़ लीटर वर्षा जल का संग्रह हुआ है। इसका असर खेतों की नमी, भू-जल स्तर और ग्रामीण जल स्रोतों से किसानों की उम्मीदों पर साफ दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 गुप्त डंप मिले, IED और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

गांव में रुका बारिश का पानी, किसानों को मिली राहत

महासमुंद जिले में इस वर्ष सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन जिले के 1140 से अधिक गांवों के किसानों को इसका ज्यादा असर नहीं झेलना पड़ा। इसकी बड़ी वजह जिला प्रशासन की 'मोर गांव मोर पानी-2.0' पहल रही, जिसके तहत बड़े पैमाने पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं तैयार की गईं।

/img/129/1783852838458rain water harvesting system 

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रमन सिंह का हरित संकल्प: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से 2400 पौधे लगाए, गांव को विकास की सौगात

15 दिन में बना जल संरक्षण का रिकॉर्ड 

अभियान के दौरान जिले की 551 ग्राम पंचायतों में केवल 15 दिनों के भीतर 3.41 लाख से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं तैयार की गईं। इनमें रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट, सोख्ता गड्ढे, ट्रेंच, चेक डैम, तालाब और कुएं शामिल हैं। इन संरचनाओं में शुरुआती बारिश के दौरान ही करीब 31 करोड़ लीटर वर्षा जल संरक्षित किया गया।

मनरेगा से मिला बड़ा सहारा

जल संरक्षण अभियान को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा से जोड़ा गया। इसके तहत 36 हजार जल अवशोषण खंतियां, 30 हजार सतत कंटूर ट्रेंच, 8,200 स्टैगर्ड ट्रेंच, 800 आजीविका डबरी, 52 गेबियन, 51 डाइक, कुएं, बोरवेल रिचार्ज और अन्य संरचनाओं का निर्माण कराया गया।पहली ही बारिश में इन सभी में पानी भर गया, जिससे भू-जल पुनर्भरण की प्रक्रिया शुरू हो गई।

/img/129/1783852832589Gram panchayat parshada (B) mahasmoud

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 17 साल बाद भी जिंदा है कोरकोट्टी का दर्द, SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 शहीदों की कुर्बानी आज भी करती है देश को भावुक

जनभागीदारी बनी सबसे बड़ी ताकत

इस अभियान की खास बात यह रही कि ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिए बड़ी संख्या में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया। गांव-गांव में लोगों ने खुद आगे आकर बारिश के पानी को गांव में रोकने का संकल्प लिया, जिससे जल संरक्षण जन आंदोलन का रूप ले सका।

125 नोडल अधिकारियों ने संभाली निगरानी

महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार के अनुसार मई 2026 में शुरू हुए इस अभियान की निगरानी के लिए 125 नोडल अधिकारियों की टीम बनाई गई थी। इसमें पंचायत, वन विभाग, जल संसाधन, कृषि, राजस्व, जनपद और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नक्सल मुक्त गांवों पर सरकार का बड़ा दांव: 50 गांवों को मिलेगा 1-1 करोड़, बंदियों की रिहाई की भी तैयारी

ऐसे निकाला गया 31 करोड़ लीटर पानी का आंकड़ा

प्रशासन के अनुसार हर जल संरक्षण संरचना की लंबाई, चौड़ाई और गहराई के आधार पर उसका जल भंडारण क्षमता का आकलन किया गया। इसके बाद सभी संरचनाओं के कुल जल संग्रहण को लीटर में परिवर्तित किया गया। अलग-अलग आकार के करीब 75 से 80 हजार सक्रिय स्ट्रक्चर में शुरुआती बारिश के दौरान लगभग 31 करोड़ लीटर पानी संग्रहित हुआ।

खेतों की नमी बढ़ी, फसलों को मिला सहारा

परसदा (ख) गांव के किसान नंदकुमार टांडे बताते हैं कि खेतों के ऊपरी हिस्से में बनाए गए रेन हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर से खेतों में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। इससे फसलों को सूखे का खतरा कम होगा और पशुओं को भी पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्कूल जाते छात्र का किडनैप, अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा: सक्ती में 6 गिरफ्तार, VIDEO वायरल

बढ़ा भूजल स्तर, कुएं हुए रिचार्ज

गांव के किसान लखन ध्रुव का कहना है कि पहले गांव में पानी की कमी रहती थी, लेकिन अब इन संरचनाओं की वजह से जल स्तर बढ़ा है। इससे छोटे पौधों को भी पर्याप्त नमी मिल रही है और गांव के कई कुएं दोबारा रिचार्ज होने लगे हैं।

/img/129/1783852843494Rain Water Harvesting system Mahasamund

कलेक्टर बोले- गांव का पानी गांव में ही रहेगा 

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांव का पानी गांव में ही रोकना है। संरचनाओं में जमा पानी धीरे-धीरे जमीन में समाकर भूजल स्तर बढ़ाएगा और हर बारिश में यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। इससे भविष्य में जल संकट कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रमुख उपलब्धियां

551 ग्राम पंचायतों में अभियान संचालित।

1140 गांवों में जल संरक्षण कार्य।

3.41 लाख से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं तैयार।

15 दिन में करीब 31 करोड़ लीटर वर्षा जल संरक्षित।

खेतों की नमी बढ़ी और कई कुएं रिचार्ज हुए।

ग्रामीणों के श्रमदान से बना सफल जल संरक्षण मॉडल।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts