🌤️
--Bhopal, India

CG NEWS:सक्ती में 13 वर्षीय बालक की हत्या, खेत में दफनाया शव, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पैसों का लालच देकर घर से बुलाया, गला दबाकर हत्या की, खेत में दफनाया शव। बालक के पिता ने गांव के हेमंत कुमार केंवट पर संदेह जताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन लगातार मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली।
Follow on Google News
सक्ती में 13 वर्षीय बालक की हत्या, खेत में दफनाया शव, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सक्ती न्यूज। सक्ती जिले में 13 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ी और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उसने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने खेत से शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

CG NEWS: स्कूल जाते छात्र का किडनैप, अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा: सक्ती में 6 गिरफ्तार, VIDEO वायरल

लापता होने से शुरू हुई जांच

सक्ती जिले के परसदा खुर्द गांव निवासी सौखी कुमार केंवट ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनका 13 वर्षीय बेटा कपिल कुमार केंवट घर से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

CG NEWS: बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 गुप्त डंप मिले, IED और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

संदेह ने पहुंचाया आरोपी तक

बालक के पिता ने गांव के हेमंत कुमार केंवट पर संदेह जताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन लगातार मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली।

ऐसे की हत्या

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह-सात महीने पहले उसका गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसे शक था कि कपिल ने यह बात दूसरे लोगों को बता दी थी, जिससे वह उससे नाराज था। बदला लेने की नीयत से 8 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे उसने चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का झांसा देकर कपिल को घर से बुलाया और बोर घर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

CG NEWS: 17 साल बाद भी जिंदा है कोरकोट्टी का दर्द, SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 शहीदों की कुर्बानी आज भी करती है देश को भावुक

 शव खेत में दफनाया

हत्या के बाद आरोपी ने खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। पहचान छिपाने के लिए मृतक के कपड़े भी अलग स्थान पर फेंक दिए। आरोपी की निशानदेही पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय टीम और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया, जिसकी पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई।

 हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रापा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हेमंत कुमार केंवट (22) निवासी परसदा खुर्द, थाना एवं जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

CG NEWS: एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी तथा थाना पुलिस की टीम ने महज 40 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक जांच के कारण यह जघन्य वारदात ज

ल्द सुलझाई जा सकी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts