CG NEWS:दरवाजा तोड़ घर में घुसे, युवक को लाठी से पीटा... सक्ती में मारपीट का खौफनाक VIDEO

फगुरम गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की काउंटर FIR, वायरल वीडियो की जांच जारी। सक्ती जिले के फगुरम गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर एक घर के बाहर पहुंचते हैं और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस जाते हैं। इसके बाद घर के अंदर जमकर मारपीट होती दिखाई देती है।
दरवाजा तोड़ घर में घुसे, युवक को लाठी से पीटा... सक्ती में मारपीट का खौफनाक VIDEO

रामगोपाल गौतम, सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के फगुरम गांव से मारपीट का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा जाता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS: सक्ती में 13 वर्षीय बालक की हत्या, खेत में दफनाया शव, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे

सक्ती जिले के फगुरम गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर एक घर के बाहर पहुंचते हैं और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस जाते हैं। इसके बाद घर के अंदर जमकर मारपीट होती दिखाई देती है।

युवक को जमीन पर गिराकर पीटा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक को जमीन पर गिराकर कई लोग लाठियों से हमला कर रहे हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहते हैं। आसपास महिलाएं और ग्रामीण भी मौजूद दिखाई देते हैं, हालांकि वीडियो में कोई प्रभावी बीच-बचाव करता नजर नहीं आता।

CG NEWS: बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 गुप्त डंप मिले, IED और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद फगुरम चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर ली है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: स्कूल जाते छात्र का किडनैप, अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा: सक्ती में 6 गिरफ्तार, VIDEO वायरल

हिंसा पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में भी चर्चा का माहौल है। खुलेआम घर में घुसकर मारपीट की इस घटना ने कानून व्यवस्था और समाज में बढ़ती हिंसा को लेकर कई सवाल ख

ड़े कर दिए हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts