Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP :पूर्व सपा विधायक विजय के घर में ब्लास्ट, तीन मंजिला मकान डगमगाया, 6 लोग जख्मी, बाल बाल बची पत्नी

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका गैस रिसाव से हुआ या किसी अन्य वजह से।
पूर्व सपा विधायक विजय के घर में ब्लास्ट, तीन मंजिला मकान डगमगाया, 6 लोग जख्मी, बाल बाल बची पत्नी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से घम में धामके की बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार शाम अचानक जोरदार धमाका हो गया। यह विस्फोट इतना तेज था कि तीन मंजिला इमारत हिल गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक के दो बेटों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    शाम 7:45 बजे धमाका

    घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के नाला मछरट्टा इलाके की है। फर्रुखाबाद कलेक्टर आशुतोष  के मुताबिक, धमाका शाम करीब 7:45 बजे घर के बेसमेंट में हुआ। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। हालांकि इस घटना से आसपास के घरों में लोग दहशत में आ गए हैं। जिससे पूरा इलाके मायूस पड़ गया है।

    यह भी पढ़ें: असम : कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

    रेलिंग- खिड़कियां टूटकर चकनाचूर

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ। बेसमेंट की छत उड़ गई, जबकि ऊपर की मंजिलों की रेलिंग, खिड़कियां और दरवाजे टूटकर बिखर गए। घर के अंदर का मंजर किसी तबाही से कम नहीं था—दीवारों में दरारें आ गईं और कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    सीमेंट की अलमारी का हुआ बुरा हाल

    धमाके के असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर के अंदर बनी सीमेंटेड अलमारी तक चूर-चूर हो गई। खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क तक जा गिरे। ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे की छत पूरी तरह उड़ गई और मलबा चारों ओर फैल गया। आसपास के मकान और दुकानें भी हिल गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

    यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश : अयोध्या राम मंदिर में 19 मार्च को होगा ‘श्रीराम यंत्र’ की ऐतिहासिक स्थापना

    भाग्य ने पत्नी को बचाया, बेटे गंभीर रूप से घायल

    हादसे के वक्त घर में पूर्व विधायक का परिवार मौजूद था। उनकी पत्नी इस घटना में बाल-बाल बच गईं, जबकि उनके दो बेटेअभिषेक सिंह उर्फ सिक्की और अविनाश सिंह उर्फ विक्की- गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा घर में मौजूद अन्य 3 लोग भी जख्मी हुए हैं। वहीं ब्लास्ट में सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों बेटों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जबकि एक अन्य घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

    स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। अचानक हुए इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

    जांच में जुटी पुलिस, कारण अब भी रहस्य

    फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका गैस रिसाव से हुआ या किसी अन्य वजह से।

    यह घटना न सिर्फ इलाके के लोगों के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए चिंता का विषय बन गई है। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी धमाके की असली वजह सामने लाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts