उत्तरप्रदेश :अयोध्या राम मंदिर में 19 मार्च को होगा ‘श्रीराम यंत्र’ की ऐतिहासिक स्थापना

पूजा-पाठ का पूरा कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न होगा, जिसमें मंत्रो का उच्चार और हवन भी किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यंत्र की स्थापना मंदिर की ऊर्जा और महत्व को और अधिक बढ़ाने वाला कदम माना जाता है।
Follow on Google News
अयोध्या राम मंदिर में 19 मार्च को होगा ‘श्रीराम यंत्र’ की  ऐतिहासिक स्थापना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अयोध्या के राम मंदिर में 19 मार्च को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्री प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस दिन विशेष पूजा के साथ श्रीराम यंत्र की स्थापना होगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।

    राम मंदिर में होगी विशेष पूजा  

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर  में 19 मार्च को एक महत्वपूर्ण धार्मिक पूजा की जाएगी। इस दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना की जाएगी। इस आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

    यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, ओडिशा के तीन विधायक निलंबित

    चैत्र नवरात्रि के अवसर पर होगा आयोजन 

    जानकरी के मुताबिक, 19 मार्च को राम मंदिर में यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे इसकी पवित्रता और बढ़ गई है। इस विशेष पूजा में बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु भी मौजूद रहेंगे।

    राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

    आपको बता दें की इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेहमान बनकर शामिल होंगी। दरअसल, राष्ट्रपति लगभग 4 घंटे तक अयोध्या में रहेंगी और मंदिर में होने वाली पूजा में रहेंगी । राष्ट्रपति मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करेंगी। 

    क्या होता है “श्रीराम यंत्र”?

    श्रीराम यंत्र भगवान राम की उर्जा और शक्ति का प्रतीक है, जिसे एक पवित्र यंत्र माना जाता है। यह यंत्र मंत्रों और रेखाओं से बना होता है, जिसे देवताओं की पवित्र शक्ति के लिए स्थापित किया जाता है।जहां इसकी स्थापना होती है वहां सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति बढ़ाता है।

    विधि-विधान से होगा पूरा कार्यक्रम

    पूजा-पाठ का पूरा कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न होगा, जिसमें मंत्रो का उच्चार और हवन भी किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यंत्र की स्थापना मंदिर की ऊर्जा और महत्व को और अधिक बढ़ाने वाला कदम माना जाता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts