Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से कहा- शराब-कट्‌टे का कारोबार हो गया था चौपट

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से कहा- शराब-कट्‌टे का कारोबार हो गया था चौपट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता मोनू बाथम की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों- रोशन बाथम, भूरा बाथम, राहुल बाथम और पंकज बाथम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पिछले 42 दिनों से मोनू की हत्या की योजना बना रहे थे।

    अवैध कारोबार का विरोध बनी हत्या की वजह

    पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे शराब और देशी कट्टों के अवैध कारोबार का विवाद था। आरोपी रोशन बाथम अपने साथियों के साथ यह गैरकानूनी धंधा चला रहा था, जिसका मोनू बाथम लगातार विरोध कर रहा था। मोनू ने थाने से लेकर ग्वालियर आईजी और एसएसपी तक कई बार इनकी शिकायतें की थीं। पुलिस को यह भी पता चला है कि मोनू बाथम इलाके से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, जिसके चलते वह अपने क्षेत्र में गलत कामों का और भी जोर-शोर से विरोध करता था।

    शिकायतों से परेशान होकर की हत्या

    इन शिकायतों के कारण आरोपियों का अवैध धंधा पिछले डेढ़ महीने से ठप हो गया था। मोनू 15 अगस्त को अपनी आखिरी शिकायत में यह भी लिखा था कि आरोपी अब घर की महिलाओं से भी कट्टे चलवा रहे हैं। मोनू की बार-बार की शिकायतें ही अपराधियों के लिए गले की फांस बन गईं, जिससे तंग आकर उन्होंने मोनू को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

    देवी पंडाल में गोली मारकर की हत्या

    प्लानिंग के तहत, आरोपियों को पता था कि मोनू बाथम 24 सितंबर को लधेड़ी में माता के पंडाल में हो रहे जागरण में जरूर आएगा। 24-25 सितंबर की दरमियानी रात जब जागरण चल रहा था, तभी मुख्य आरोपी रोशन बाथम ने पीछे से आकर मोनू के सिर में पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे।

    CCTV फुटेज से मिली पहचान

    आरोपियों की पहचान घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज से हुई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया और 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। सीएसपी रोबिन जैन ने पुष्टि की कि बार-बार की शिकायत ही हत्या की मुख्य वजह बनी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts