Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में मैराथन के दौरान युवक की मौत : मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सांसों ने छोड़ दिया साथ

Follow on Google News
इंदौर में मैराथन के दौरान युवक की मौत : मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सांसों ने छोड़ दिया साथ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - रविवार सुबह आयोजित मैराथन के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। नेहरू स्टेडियम में दौड़ पूरी कर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान में गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार इस घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी (25) के रूप में हुई है।  रविवार सुबह  इंदौर में मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी। 5 किलोमीटर की दौड़ राजवाड़ा से शुरू हुई, जबकि 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर वापस वहीं समाप्त हुई।

     आर्यन तोड़ी भी मैराथन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि दौड़ पूरी करने के बाद जैसे ही वह नेहरू स्टेडियम से 100 मीटर पहले पहुंचे, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। पीछे चल रहे डॉक्टर ने भरत रावत ने उन्हें सीपीआर दी लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख उसे तत्काल एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक या अचानक स्वास्थ्य बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो  

    कोलकाता का था युवक

    घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक आर्यन तोड़ी निवासी कोलकाता का रहने वाला है जिसने मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts