PlayBreaking News

Budget 2026 :PM मोदी बोले- यह बजट ऐतिहासिक और अपार अवसरों का द्वार है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। बजट में टैक्सपेयर्स, निवेशक, किसान, मिडिल क्लास और उद्योगों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट पर पीएम मोदी और देश के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Follow on Google News
PM मोदी बोले- यह बजट ऐतिहासिक और अपार अवसरों का द्वार है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है। इस बजट से यूथ की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है। मोदी ने कहा-'आज का बजट ऐतिहासिक है। यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है। महिला वित्त मंत्री निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का द्वार है। यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है। मित्रों, भारत जिस सुधार की रफ्तार पर आज चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।'

    Twitter Post

    विकसित भारत बजट : अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा-यह बजट साबित करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है। शाह ने कहा कि हर क्षेत्र और हर नागरिक को सशक्त करने का विस्तृत ब्लूप्रिंट इस बजट में दिखता है। उन्होंने इसे विकसित भारत बजट करार दिया और दावा किया कि यह देश को हर क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की स्थिति तक पहुंचाने का विजन प्रस्तुत करता है।

    Twitter Post

    अमृत काल का अमृत कलश है बजट : शिवराज

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट अमृत काल का अमृत कलश है। जिससे समृद्धि की सरिता बहेगी और विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धी होगी।  उन्होंने कहा वर्ष 2026-27 का बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलने वाला बजट है। भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हों; इसके लिए बजट में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्र हेतु ₹1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया है। साथ ही ग्रामीण विकास हेतु ₹2,73,108 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ताकि गांव Growth के engine बन सकें।

    Twitter Post

    संसद के मंच से बोलूंगा : राहुल गांधी

    केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मैं कल संसद द्वारा दिए गए मंच का इस्तेमाल करके बोलूंगा।

    गरीब, किसान और युवा फिर उपेक्षित: अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, किसान और युवाओं की उपेक्षा की गई है। यादव ने कहा कि भाजपा से कोई उम्मीद मत करिए। भाजपा कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है। बजट पहले से तय होता है, किसे लाभ पहुंचाना है। ये बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। ये बजट आम लोगों की समझ से बाहर है। किसान, गरीब, गांव में रहने वालों के समझ से बाहर है। बुनियादी ढांचा क्या है, पैदावार की कीमत क्या दे रहे हैं। मनरेगा जैसी योजना को आपने कमजोर कर दिया है। महंगाई को रोकने के लिए उपाय नहीं है। शिक्षा के लिए बेहतर करने के लिए व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं कितनी बर्बाद हो गई हैं।  

    यह एक फेकू बजट है : शत्रुघ्न सिन्हा

    यूनियन बजट 2026 के लेकर लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, क्या सरकार ने युवाओं, मिडिल क्लास, खिलाड़ियों, किसानों या महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ किया है? इस बजट में कुछ नहीं है। यह एक 'फेकू' बजट है। बजट PMO में तैयार किया गया है, इसीलिए प्रधानमंत्री इसकी तारीफ कर रहे हैं। 

    बजट एक खाली डिब्बा है :  इमरान मसूद

    बजट 2026 को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, यह बजट एक खाली डिब्बा है, इसमें कुछ भी नहीं है, बिल्कुल कुछ भी नहीं। बजट में एक्सपोर्ट को राहत मिलनी चाहिए थी, लेकिन एक्सपोर्टर्स को कोई राहत नहीं मिली है। बजट में किसानों का कहीं भी जिक्र नहीं है। अमेरिका से जुड़े मुद्दों के कारण नुकसान झेलने वाले एक्सपोर्टर्स के लिए भी कोई राहत नहीं है। पहले हमें लगा था कि वो कम से कम डिब्बे में कुछ पुरानी चीजें तो डालेंगे, लेकिन उन्होंने वह भी निकाल लिया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts