महिला सशक्तिकरण को नई रफ्तार…बजट 2026 में SHE-Marts और लखपति दीदी की घोषणा, जानें कैसे बदल सकती है जिंदगी!

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रामीण और शहरी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना और SHE-Marts की घोषणा की। इससे महिलाएं अपने उत्पाद बेचकर स्थायी आय कमा सकेंगी, प्रशिक्षण और लोन सुविधा का लाभ उठाएंगी, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा होंगे।
Follow on Google News
बजट 2026 में SHE-Marts और लखपति दीदी की घोषणा, जानें कैसे बदल सकती है जिंदगी!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की है। इस बार का बजट महिलाओं के व्यवसाय और रोजगार को स्थायी बनाने पर केंद्रित है।

    महिलाओं के लिए सबसे बड़ी घोषणा लखपति दीदी योजना का विस्तार और SHE-Marts (C-Mart) का शुभारंभ है। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि, यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

    लखपति दीदी योजना

    लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाना है। योजना के तहत महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा व्यवसाय बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं।

    खास बात यह है कि, सरकार इस लोन पर ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे महिलाओं पर वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा योजना में प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी शामिल है, ताकि महिलाएं अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से चला सकें और स्थायी आय के स्रोत विकसित कर सकें।

    इस योजना का लक्ष्य केवल कमाई बढ़ाना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल ग्रामीण भारत में महिला उद्यमिता को नई दिशा और गति प्रदान कर सकती है।

    SHE-Marts (C-Mart)- बाजार से सीधे जोड़ने वाला प्लेटफॉर्म

    नए बजट में SHE-Marts की शुरुआत भी की गई है। यह एक ऐसा रिटेल नेटवर्क है, जो महिलाओं के स्वामित्व और संचालन में होगा। SHE-Marts का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता का प्लेटफॉर्म प्रदान करना और उनके उत्पादों को बड़े बाजारों में बेचने का अवसर देना है।

    मुख्य विशेषताएं-

    • एग्री-क्लस्टर्स में रिटेल आउटलेट्स की स्थापना, जहां महिलाएं अपने कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, सिलाई-कढ़ाई, हैंडीक्राफ्ट और टेक्सटाइल उत्पाद बेच सकेंगी।
    • 50 बायर-सेलर मीट्स, जिनसे महिलाएं बड़े बाजार और ग्राहकों से सीधे जुड़ सकेंगी।
    • तकनीकी प्रशिक्षण, कार्यशील पूंजी और ऑनलाइन क्रेडिट तक आसान पहुंच।
    • महिलाओं को जोखिम कम करने, तरलता सपोर्ट और क्रेडिट सुविधा दी जाएगी।

    इस योजना से महिलाओं को उच्च मूल्य वाली फसलों, कौशल और व्यवसायिक अवसर मिलेंगे। इसका असर केवल उनकी व्यक्तिगत आय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी मजबूत करेगा।

    महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

    सरकार का उद्देश्य यह है कि, महिलाएं अपने उत्पाद को सही मूल्य पर बेचें और स्थायी आय प्राप्त करें। SHE-Marts से महिलाओं को सीधे बाजार से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें मध्यस्थों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    इसके अलावा यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी और शहरी महिलाओं को भी व्यवसाय के विस्तार और बिक्री प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी। इससे महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

    आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

    इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाएं 18 से 50 वर्ष की SHG सदस्य हो सकती हैं। आवेदन के लिए दोनों विकल्प उपलब्ध हैं:

    ऑनलाइन आवेदन: ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें।

    ऑफलाइन आवेदन: स्थानीय SHG कार्यालय, ग्रामीण विकास विभाग या संबंधित बैंक में जरूरी दस्तावेज़ के साथ फॉर्म जमा करें।

    जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और SHG सदस्यता प्रमाणपत्र शामिल हैं।

    विशेष क्षेत्रों पर ध्यान

    लखपति दीदी और SHE-Marts योजना में विशेष ग्रामीण महिलाओं के व्यवसाय और रोजगार पर फोकस किया गया है। इसके तहत महिलाएं निम्न क्षेत्रों में रोजगार और व्यवसाय बढ़ा सकती हैं-

    • खेती और कृषि से जुड़े उत्पाद
    • डेयरी और पशुपालन
    • फूड प्रोसेसिंग और हैंडीक्राफ्ट
    • सिलाई-कढ़ाई और टेक्सटाइल
    • रिटेल और छोटे व्यवसाय

    इन क्षेत्रों में महिलाओं को स्थानीय स्तर पर टिकाऊ आय और व्यवसाय का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: बजट 2026 में हेल्थ सेक्टर पर बड़ा दांव : भारत बनेगा बायोफार्मा हब, शुगर–कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, 3 नए एम्स खोलने की घोषणा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts