Bilaspur News:एनएच पर टूटी रेलिंग बनी जानलेवा, दो युवकों के शरीर में घुसा सात फीट लंबा लोहे का पाइप; ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही पर उठे सवाल
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, लोहे का पाइप दो युवकों के पेट के आर-पार, तीन घायल बिलासपुर कानन पेंडारी से करीब 200 मीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात लगभग 10:50 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सीजी 28 S 8172 नंबर की बाइक पर जरहागांव के ग्राम पेंड्रीडीह निवासी प्रियांशु ज्ञानिक (24), वेदांत जॉन (22) और अब्राहम जॉन मुंगेली की ओर जा रहे थे।
PREM
1 Aug 2026



























