CG NEWS:18-19 जुलाई को रेलवे का बड़ा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
रेल यात्रियों के लिए 18 और 19 जुलाई परेशानी भरे रहने वाले हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में भाटापारा और हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कुल आठ मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। इसके अलावा दो ट्रेनों का परिचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार यह कार्य रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने और भविष्य में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए किया जा रहा है। हाल
Prem Nirmalkar
15 Jul 2026



























