Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त: खिड़की तोड़कर और दीवार फांदकर भागे 11 बाल कैदी

हत्या, दुष्कर्म और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे भोजन के बाद कुछ बच्चे सोने चले गए थे जबकि कुछ टीवी देख रहे थे। इसी दौरान अपचारियों ने बाल गृह की खिड़की तोड़ दी और दीवार फांदकर फरार हो गए।
अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त: खिड़की तोड़कर और दीवार फांदकर भागे 11 बाल कैदी

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। इनमें हत्या, दुष्कर्म और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्टील उद्योग की सस्ती बिजली पर संकट, नए टैरिफ में छूट घटाने की तैयारी

बारिश और अंधेरे का उठाया फायदा

जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे भोजन के बाद कुछ बच्चे सोने चले गए थे जबकि कुछ टीवी देख रहे थे। इसी दौरान अपचारियों ने बाल गृह की खिड़की तोड़ दी और दीवार फांदकर फरार हो गए।

सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक

घटना के समय तेज बारिश और गरज-चमक हो रही थी। बताया जा रहा है कि मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को खिड़की टूटने की आवाज सुनाई नहीं दी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण विकास का नया मॉडल, रोजगार से लेकर बायोगैस तक साय सरकार का मास्टर प्लान

गंभीर अपराधों में आरोपी

फरार बाल अपचारियों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें हत्या, दुष्कर्म और चोरी जैसे संगीन मामलों के आरोपी शामिल हैं। सभी सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अंदरूनी साजिश की आशंका

बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने आशंका जताई है कि एक स्थानीय अपचारी ने अन्य बच्चों को साथ लेकर पूरी योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: सिलतरा वेयरहाउस में करोड़ों का शराब घोटाला? नष्ट करने वाली शराब बाजार में बेचने का आरोप

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

गांधीनगर थाना पुलिस ने फरार बाल अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts