🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS:बिलासपुर सेंट्रल जेल में खून की होली: रेप आरोपी का सिर स्लैब से कुचलकर कत्ल

मानसिक रोगी बैरक में सनसनीखेज वारदात, तिहरे हत्याकांड के कैदी पर हत्या का आरोप; हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल बिलासपुर सेंट्रल जेल में मारे गए बंदी की पहचान नीलू जगत निवासी दबनपुर, कोटा के रूप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2024 से जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार वह न्यायिक हिरासत में रहते हुए सजा का इंतजार कर रहा था।
Follow on Google News
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खून की होली: रेप आरोपी का सिर स्लैब से कुचलकर कत्ल

RAIPUR/ BILASPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जेल के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप तिहरे हत्याकांड में सजा काट रहे एक कैदी पर लगा है। घटना मानसिक रूप से बीमार बंदियों की बैरक में हुई, जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: गड़ा धान की लालच में मौत का खेल? बलौदाबाजार में 8 संदिग्ध मौतों के पीछे जहरीली शराब का खौफनाक राज!

आरोपी रेप केस में था बंद

बिलासपुर सेंट्रल जेल में मारे गए बंदी की पहचान नीलू जगत निवासी दबनपुर, कोटा के रूप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2024 से जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार वह न्यायिक हिरासत में रहते हुए सजा का इंतजार कर रहा था।

तिहरे हत्याकांड का कैदी बना हत्यारा

रंभिक जांच में हत्या का आरोप राजेश राय निवासी चमारी, जिला मुंगेली पर लगा है। राजेश राय पिछले करीब 17 वर्षों से तिहरे हत्याकांड के मामले में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसने नाली के स्लैब से नीलू जगत के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: सिलतरा वेयरहाउस में करोड़ों का शराब घोटाला? नष्ट करने वाली शराब बाजार में बेचने का आरोप

मानसिक रोगी बैरक में हुई सनसनीखेज वारदात

घटना जेल के ई-1 वार्ड में हुई, जिसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के लिए आरक्षित किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसका इलाज चल रहा था। दोनों बंदियों को इसी बैरक में रखा गया था।

अस्पताल पहुंचने से पहले हार गया जिंदगी की जंग

हमले के बाद अन्य कैदियों और जेल कर्मियों ने घायल नीलू जगत को बचाने की कोशिश की। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक, 30 अफसरों-कर्मचारियों का तबादला

हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

सेंट्रल जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर हत्या की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक कैदी को इतना खतरनाक हमला करने का मौका कैसे मिला और प्रतिबंधित सामग्री तक उसकी पहुंच कैसे हुई।

जांच के बाद सामने आएगी हत्या की असली वजह

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और जेल प्रशासन संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर की विशेष NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े चार आरोपियों को मिली जमानत

जेल अधीक्षक ने की घटना की पुष्टि

सेंट्रल जेल बिलासपुर के अधीक्षक खोमेंद्र मंडावी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे के कदम उठाए जाएंगे।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts