बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिला

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना पर भैरमगढ़ पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा गया था हथियारों का डंप,बीजापुर में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल से जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर DRG और भैरमगढ़ थाना पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिला

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल से जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर DRG और भैरमगढ़ थाना पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई में एक AK-47, .315 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल और 9 एमएम पिस्टल सहित दो AK-47 मैगजीन बरामद हुई हैं। इसके अलावा 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के छह जिंदा राउंड भी मिले हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बीजापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल से नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप बरामद किया है। बरामदगी में AK-47 समेत कई हथियार और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस शामिल हैं।

/img/129/1789976007507

 

ये भी पढ़ें: 43 साल पुराना महानदी विवाद अब सुलझेगा, CM साय बोले- बहुत जल्द आएगा समाधान

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली अहम सूचना

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से लगातार पूछताछ और निगरानी के दौरान डंप के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में अभियान चलाया गया।

एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का द्वारा DRG और थाना भैरमगढ़ के पुलिस बल को विधिवत ब्रीफिंग के बाद ग्राम उतला के जंगल क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर,एक ही दिन में 4 मौतें, 3 घायल, बलौदा से अकलतरा तक मचा हड़कंप

जमीन के अंदर छिपाकर रखा था डंप

पुलिस टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जमीन के अंदर गाड़कर छिपाए गए नक्सली डंप का पता चला। जवानों ने डंप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और बरामद सामग्री को कब्जे में लिया।

AK-47 से लेकर पिस्टल तक बरामद

पुलिस के मुताबिक बरामद नक्सली डंप से कुल 01 AK-47 रायफल, 01 .315 बोर रायफल, 01 सिंगल शॉट रायफल और 01 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई है।

बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस भी मिले

हथियारों के साथ 02 AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 06 जिंदा राउंड भी बरामद हुए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी हथियार और अन्य सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया।

ये भी पढ़ें: झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला? अरुण साव का तंज,भूपेश बघेल का पलटवार

भैरमगढ़ थाने में आगे की कार्रवाई

बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री को थाना भैरमगढ़ लाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts