बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, SLR-INSAS से BGL सेल तक हथियारों का जखीरा जब्त
लंका पहाड़ी में सर्चिंग-डिमाइनिंग के दौरान जमीन के नीचे छिपाया था हथियारों का डंप, सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की बरामद,बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लंका पहाड़ी के जंगल से जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। मिले डंप से SLR/LMG, INSAS रायफल, .315 बोर बंदूक, दो BGL लॉन्चर, 17 BGL सेल और चाइना हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
PREM
22 Sep 2026






























