Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर,एक ही दिन में 4 मौतें, 3 घायल, बलौदा से अकलतरा तक मचा हड़कंप

बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, तभी आसमान से गिरी आफत,बलौदा के महुदा में 3 की मौत, अकलतरा में 55 वर्षीय व्यक्ति ने गंवाई जान,
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर,एक ही दिन में 4 मौतें, 3 घायल, बलौदा से अकलतरा तक मचा हड़कंप
प्रेम कुमार रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार शाम आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। बलौदा और अकलतरा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से कुल 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। बलौदा क्षेत्र के महुदा में बारिश से बचने झोपड़ी में रुके लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अकलतरा क्षेत्र में सीसीआई के पास गाज गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई।

महुदा में झोपड़ी बनी हादसे की जगह

बलौदा क्षेत्र के महुदा में शनिवार शाम बारिश के दौरान कुछ लोग बचने के लिए झोपड़ी में रुके हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। हादसे में नरेश खैरवार, रामभरोश पटेल और तुलसी राम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

/img/129/1789887302579

ये भी पढ़ें: झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला? अरुण साव का तंज,भूपेश बघेल का पलटवार

तीन लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अंजू पटेल, दुलारा बाई और बैशाखू खैरवार घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

/img/129/1789888384084

अकलतरा में भी गिरी गाज

इधर अकलतरा क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया। सीसीआई के पास गाज गिरने से 55 वर्षीय दूजराम जाटवर की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

/img/129/1789888442049

ये भी पढ़ें: रायपुर निगम में राजस्व वसूली पर महापौर का बड़ा एक्शन, बोलीं- जहां नल कनेक्शन नहीं वहां जलकर क्यों?

अलग-अलग हादसों ने बढ़ाई चिंता

शनिवार शाम जिले के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई इन घटनाओं में कुल चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

/img/129/1789888482176

पुलिस ने शुरू की जांच

घटनाओं की सूचना मिलने के बाद बलौदा और अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसों की जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की परिस्थितियों और नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: भूपेश बघेल पर कथित अश्लील पोस्ट से बवाल, BJYM उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR की मांग, सड़क पर उतरी कांग्रेस

एक दिन में 4 मौतों से शोक

आकाशीय बिजली की इन घटनाओं से जिले में शोक का माहौल है। एक ही दिन में चार लोगों की मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। बारिश के दौरान हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर खुले और असुरक्षित स्थानों पर बिजली गिरने के खतरे को सामने ला दिया है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts