बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिला
आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना पर भैरमगढ़ पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा गया था हथियारों का डंप,बीजापुर में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल से जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर DRG और भैरमगढ़ थाना पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
PREM
21 Sep 2026




























