PlayBreaking News

CG NEWS:आत्मानंद स्कूल में चीखने और बेहोश होने से मचा हड़कंप, 10 से ज्यादा छात्राएं हुईं प्रभावित

भिलाई के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगातार सामने आ रहे मामले, जांच में जुटा शिक्षा विभाग स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पिछले कुछ दिनों से छात्राओं के अचानक चीखने और फिर बेहोश होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ छात्राएं पहले तेज आवाज में चीखती हैं और कुछ ही देर बाद बेहोश हो जाती हैं। इन घटनाओं से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Follow on Google News
आत्मानंद स्कूल में चीखने और बेहोश होने से मचा हड़कंप, 10 से ज्यादा छात्राएं हुईं प्रभावित

विष्णु गौतम, दुर्ग भिलाई । दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की घटनाओं से स्कूल में हड़कंप मच गया है। पिछले शुक्रवार से अब तक 10 से 11 छात्राएं प्रभावित हुई हैं। फिलहाल सभी छात्राएं सुरक्षित हैं और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

CG NEWS: पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल

अचानक चीखने के बाद बेहोश हुईं छात्राएं

भिलाई के खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पिछले कुछ दिनों से छात्राओं के अचानक चीखने और फिर बेहोश होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ छात्राएं पहले तेज आवाज में चीखती हैं और कुछ ही देर बाद बेहोश हो जाती हैं। इन घटनाओं से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

शुक्रवार से शुरू हुआ घटनाक्रम

सबसे पहले शुक्रवार को तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद सभी छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद अलग-अलग दिनों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहीं। अब तक कुल 10 से 11 छात्राएं प्रभावित होने की जानकारी मिली है।

CG NEWS: महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल शिकंजा! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मास्टरमाइंड सिकंदर फरार

सिर्फ दोपहर की पाली की छात्राएं हुईं प्रभावित

स्कूल प्रबंधन के अनुसार यह घटनाएं केवल दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं के साथ हुई हैं। मॉर्निंग शिफ्ट के किसी भी छात्र या छात्रा के साथ ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। यही कारण है कि जांच में इस पहलू पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा विभाग को सूचित किया। संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक छात्राओं के बेहोश होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि मामला स्वास्थ्य से जुड़ा है, मनोवैज्ञानिक कारणों से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

CG NEWS: स्कूल में बंद रह गई पहली क्लास की मासूम, ताला तोड़कर ग्रामीणों ने बचाया, शिक्षकों पर गिरी गाज।

प्राचार्य ने कही यह बात

स्कूल की प्राचार्य सुनीता दीवान ने बताया कि सभी छात्राओं की हालत सामान्य है। मामले की सूचना शिक्षा विभाग को दे दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts