CG NEWS:आत्मानंद स्कूल में चीखने और बेहोश होने से मचा हड़कंप, 10 से ज्यादा छात्राएं हुईं प्रभावित
दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले शुक्रवार से शुरू हुई इस घटना में अब तक करीब 10 से 11 छात्राएं प्रभावित हो चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्राएं पहले अचानक तेज आवाज में चीखने लगती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की तबीयत फिलहाल सामान्य है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है। पहली घ
Prem Nirmalkar
13 Jul 2026



























