People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    नेपाल ने भारत पर 63 रुपए से ज्यादा के सामान पर लगाई कस्टम डयूटी
    जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर चली गोली, हिंसक झड़प में 11 घायल
    आज 10 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
    पूर्व अमेरिकी सैनिकों ने ईरान जंग के खिलाफ प्रदर्शन किया
    मैक्सिको के 2000 साल पुराने पिरामिड पर गोलीबारी, एक की मौत 13 घायल
    पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द, राष्ट्रपति जाएंगी ओडिशा
    यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई
    US: मेक्सिको में एक कनाडाई महिला की गोली मारकर हत्या, पांच अन्य घायल
    लखनऊ: पिता ने 16 साल की बेटी की ली जान, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
    'धमकियों के बीच अमेरिका के साथ बातचीत मंजूर नहीं', ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ बोले
    व्यापार जगत

    भारत ने रूस पर निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका से ईरान और वेनेज़ुएला का तेल खरीदने की मांगी अनुमति

    Publish Date: 26 Sep 2025, 12:33 PM (IST)Updated On: 26 Sep 2025, 12:35 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    न्यूयार्क/नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर अमेरिका से आग्रह किया है कि यदि वह रूस से तेल आयात में उल्लेखनीय कटौती करता है, तो उसे प्रतिबंधित देशों ईरान और वेनेज़ुएला से कच्चा तेल खरीदने की अनुमति दी जाए। भारत का तर्क है कि यदि एक साथ रूस, ईरान और वेनेज़ुएला तीनों बड़े तेल उत्पादक देशों की आपूर्ति बंद कर दी जाती है, तो इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ जाएंगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात में यह बात रखी। भारतीय अधिकारियों ने दोहराया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए विविध स्रोत चाहता है। भारत को रूस से आयात घटाने की शर्त केवल तभी स्वीकार्य होगी, जब वैकल्पिक सस्ते स्रोतों से खरीद की अनुमति दी जाए। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इस पर सीधी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि भारत का रूस से तेल की खरीद अमेरिका के रूस पर वित्तीय दबाव बनाने के प्रयासों को कमजोर करता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में  सोमवार को अमेरिका गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आया है। 

    रूसी तेल की खरीद भारत के लिए लाभ का सौदा

    दरअसल, रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उसने अपने कच्चे तेल की खरीद पर छूट दी थी। इसी कारण भारत जैसे देशों के लिए यह सौदा आकर्षक साबित हुआ। इसी आकर्षण में भारत ने रूसी तेल की खरीद बढ़ा दी। इससे उसकी आयात लागत काफी कम हुई। आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी कच्चा तेल औसतन 68.90 डॉलर प्रति बैरल में खरीदा, जबकि सऊदी अरब से यही कीमत 77.50 डॉलर और अमेरिका से 74.20 डॉलर रही। इस सस्ते रूसी तेल ने भारत के आयात बिल को काफी हद तक नियंत्रित किया है। लेकिन अमेरिका चाहता है कि भारत रूस पर अपनी निर्भरता घटा कर उसके खिलाफ दबाव बढ़ाए। भारत की 90% कच्चे तेल की आवश्यकता आयात से पूरी होती है। ऐसे में सस्ते स्रोतों तक पहुंच सीमित करना सीधे-सीधे देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर असर डालता है।

    भारत एकतरफा दबाव के आने के मूड में नहीं

    यही कारण है कि भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में कहा कि आने वाले समय में भारत अपने ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने में अमेरिकी तेल और गैस की बड़ी भूमिका चाहता है। इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि भारत अमेरिका से सहयोग चाहता है लेकिन एकतरफा दबाव को स्वीकार करने के मूड में नहीं है। ईरान और वेनेज़ुएला से तेल खरीदना भारत के लिए नया नहीं है। भारत ने 2019 तक ईरान से नियमित रूप से कच्चा तेल खरीदा, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण आयात रोकना पड़ा। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में वेनेज़ुएला से आयात बंद कर दिया, क्योंकि अमेरिका ने प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं। यदि अब अमेरिका इस दिशा में छूट देता है तो भारत फिर से इन स्रोतों का लाभ उठा सकता है और अपनी लागत को नियंत्रित कर सकता है।

    खाड़ी देशों या अमेरिका से तेल खरीदना महंगा

    विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के दबाव में यदि भारत रूस से आयात घटा देता है और साथ ही ईरान-वेनेज़ुएला का रास्ता बंद रहता है, तो उसे खाड़ी देशों से महंगा तेल खरीदना पड़ेगा। इससे न सिर्फ आयात बिल बढ़ेगा बल्कि घरेलू ईंधन की कीमतों में भी उछाल आ सकता है। ऐसे में भारत की मांग वस्तुतः संतुलन बनाने का प्रयास है। एक ओर वह अमेरिका के साथ रणनीतिक सहयोग बनाए रखना चाहता है, तो दूसरी ओर अपनी ऊर्जा सुरक्षा और सस्ती आपूर्ति को भी सुनिश्चित करना चाहता है। तेल बाजार की स्थिति भी आने वाले समय में चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ओपेक प्लस और अन्य उत्पादक देशों के उत्पादन बढ़ाने की संभावना है, जिससे अगले साल तेल की अधिक आपूर्ति हो सकती है और कीमतों पर दबाव बन सकता है। हालांकि, अगर रूस, ईरान और वेनेज़ुएला जैसे बड़े उत्पादकों से आपूर्ति पर एक साथ रोक लगती है, तो कीमतों के तेजी से चढ़ने का खतरा भी उतना ही बढ़ जाएगा।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    India Russia dependency

    India Iran Venezuela oil

    India US oil imports

    India energy diversification

    India Russia Relations

    India oil strategy

    US sanctions waiver India

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

     I-PAC का ऑफिस बंद, 1300 कर्मचारियों को रोका गया

    चुनाव से पहले TMC को झटका : I-PAC का ऑफिस बंद, 1300 कर्मचारियों को रोका गया

     कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद गैंग

    पॉश कॉलोनी में नकाबपोशों का धावा! कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद गैंग

    टिम कुक हटे, जॉन टर्नस बने नए CEO, क्या बदलेगा सबकुछ?

    Apple में तख्तापलट!टिम कुक हटे, जॉन टर्नस बने नए CEO, क्या बदलेगा सबकुछ?

    मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, कई राज्यों तक दहशत

    सुबह-सुबह कांपी धरती!मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, कई राज्यों तक दहशत

    पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव

    जंग या बातचीत?पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव

    कई महानगरों में निगम चला रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, यहां एक डिस्पेंसरी तक नहीं

    म्युनिसिपालिटी मॉडल में पीछे भोपाल :कई महानगरों में निगम चला रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, यहां एक डिस्पेंसरी तक नहीं

    रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बोले-दबाव के चेहरे नहीं, मुखौटे होते हैं, नो प्रेशर नो डायमंड

    Civil Services Day Special :रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बोले-दबाव के चेहरे नहीं, मुखौटे होते हैं, नो प्रेशर नो डायमंड

    पूर्व DGP अरुण गुर्टू ने कहा- ‘दबावों में फैसलों से सिविल सर्विसेज पर भरोसा कमजोर हुआ’

    Civil Services Day Special:पूर्व DGP अरुण गुर्टू ने कहा- ‘दबावों में फैसलों से सिविल सर्विसेज पर भरोसा कमजोर हुआ’

    सिमटते जंगल और बढ़ती माफिया संस्कृति, वन विभाग के सामने नई चुनौतियां

    Civil Services Day Special:सिमटते जंगल और बढ़ती माफिया संस्कृति, वन विभाग के सामने नई चुनौतियां

    मप्र के इकलौते आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल जिन्होंने 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया

    Civil Services Day Special :मप्र के इकलौते आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल जिन्होंने 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....