West Bengal Election :मालदा में चुनाव ऑफिस का घेराव, कई वाहनों में तोड़फोड़, सड़कों पर आगजनी

चुनाव आयोग स्थिति को संभालने के लिए अलर्ट है, लेकिन फिलहाल प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए केंद्रीय बल का इस्तेमाल करने से बच रहा है। आयोग पहले बातचीत के जरिए हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।
मालदा में चुनाव ऑफिस का घेराव, कई वाहनों में तोड़फोड़,  सड़कों पर आगजनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चुनावी माहौल के बीच बुधवार को हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। मोताबारी इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव कार्यालय को घेर लिया, जिससे वहां मौजूद करीब सात इलेक्शन ऑब्जर्वर कई घंटों तक अंदर ही फंसे रहे।  इतना ही नहीं स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ उग्र तत्वों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देर रात तक हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा बढ़ाई और चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

    जलालपुर- मानिकचक में भी हंगामा

    मालदा जिले के अन्य इलाकों जैसे जलालपुर और मानिकचक में भी विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीच आग जलाकर विरोध जताया, जबकि कुछ स्थानों पर ट्रकों और अन्य वाहनों को रोक दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को भी कुछ समय के लिए जाम कर दिया गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर तैनात हैं और स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं।

    यमराज संग राहुल की बातचीत

    वहीं, राजनीतिक मोर्चे पर भी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे केरल के बालुस्सेरी में बस यात्रा के दौरान यमराज के वेश में एक व्यक्ति से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की 25 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना से ‘यमराज’ भी परेशान हैं, क्योंकि इससे उनका काम कम हो जाएगा।

    Twitter Post

    यह भी पढ़ें: टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने भाजपा ज्वॉइन की : बोले- मेरे लिए बड़ा दिन, बंगाल चुनाव में मिल सकती है जिम्मेदारी!

    EC अलर्ट मोड पर

    सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग स्थिति को संभालने के लिए अलर्ट है, लेकिन फिलहाल प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए केंद्रीय बल का इस्तेमाल करने से बच रहा है। आयोग पहले बातचीत के जरिए हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं, खासकर तब जब सुप्रीम कोर्ट पहले ही चुनावी प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और न्यायिक कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दे चुका है।

    Featured News

    PM मोदी ने प्रचंड जीता का दावा किया

    उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोगी ने असम के गोगामुख और बिस्वनाथ में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए बीजेपी-एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में सरकार को ‘डबल गुलामी’ और भ्रष्टाचार से ग्रस्त बताया।

    यह भी पढ़ें: West Bengal Election 2026 : पुरुलिया रैली में गरजीं ममता बनर्जी, BJP पर दंगे और आदिवासी शोषण का लगाया आरोप

    आजादी की लड़ाई में भाजपा का अस्तित्व तक नहीं था- ममता

    इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम में रैली के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय भाजपा का अस्तित्व भी नहीं था और अब वही पार्टी बंगाल को गुमराह कर रही है।फिलहाल मालदा में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts