Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे दो 'KING'! शाहरुख को टक्कर देने आ रहे नागार्जुन, तब्बू ने कहा- इस बार जंग होगी

तब्बू ने नागार्जुन की तेलुगु फिल्म ‘किंग 100’ का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म 24 दिसंबर को शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ रिलीज होगी। 28 साल बाद दोनों कलाकार साथ नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे दो 'KING'! शाहरुख को टक्कर देने आ रहे नागार्जुन, तब्बू ने कहा- इस बार जंग होगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘किंग 100’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तेलुगु एक्शन ड्रामा इस फिल्म में सुपरस्टार नागार्जुन लीड रोल में हैं, जबकि तब्बू भी अहम भूमिका निभाएंगी। खास बात यह है कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

तब्बू ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

तब्बू ने 3 नवंबर को ‘किंग 100’ से अपना एक पोस्टर शेयर किया। इसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है, बल्कि सिर्फ हाथ दिखाई दे रहा है। सामने लोगों की भारी भीड़ है और तब्बू हाथ हिलाती हुई नजर आ रही हैं। पोस्टर से उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। पोस्टर के साथ तब्बू ने लिखा- काफी समय बाद फिर से ‘किंग’ के साथ…और इस बार तो जंग होगी। #King100 से मेरे किरदार की झलक कल (4 नवंबर) सुबह 9 बजे आएगी।

28 साल बाद नागार्जुन के साथ नजर आएंगी तब्बू

तब्बू और नागार्जुन करीब 28 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। दोनों आखिरी बार 1998 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘आविदा मा आविदे’ में नजर आए थे। तब्बू ने अपने पोस्ट में नागार्जुन को ‘किंग’ कहा है। उनके कैप्शन में लिखी ‘इस बार तो जंग होगी’ वाली बात ने फिल्म में उनके किरदार को लेकर भी चर्चा शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि वह नागार्जुन के किरदार के सामने किसी दमदार या विरोधी भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, उनके किरदार की असलियत 4 नवंबर को फर्स्ट लुक सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Entertainment

आरए कार्तिक कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

‘किंग 100’ एक तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आरए कार्तिक ने किया है। फिल्म में नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं और तब्बू अहम किरदार निभा रही हैं। 4 नवंबर को तब्बू के 55वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया जाना है।

बॉक्स ऑफिस पर दो ‘किंग’ की टक्कर

‘किंग 100’ की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। शाहरुख की इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के नाम में ‘किंग’ होने के साथ उनकी रिलीज डेट भी एक ही है। अब देखना होगा कि दर्शकों के बीच दोनों फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts