PlayBreaking News

West Bengal Election 2026 :पुरुलिया रैली में गरजीं ममता बनर्जी, BJP पर दंगे और आदिवासी शोषण का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया रैली में बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोकना चाहती है और बीजेपी शासित राज्यों में दंगे होते हैं।
Follow on Google News
पुरुलिया रैली में गरजीं ममता बनर्जी, BJP पर दंगे और आदिवासी शोषण का लगाया आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। रविवार (29 मार्च 2026) को पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोकना चाहती है।

    ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी किसी धर्म में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में अक्सर दंगे होते हैं, आदिवासियों का शोषण किया जाता है और महिलाओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

    बीजेपी पर चार्जशीट का पलटवार

    ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। लेकिन उनके मुताबिक असली चार्जशीट तो बीजेपी के खिलाफ होनी चाहिए। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पहले कई दंगे हो चुके हैं। ममता के इन बयानों के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

    ये भी पढ़ें: AI वाले लड़के पर आया 84 साल की दादी का दिल, लव लेटर भेज शादी तक सोच डाली !

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

    इस बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे।

    पहला चरण: 23 अप्रैल

    दूसरा चरण: 29 अप्रैल

    नतीजे: 4 मई

    राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की चेतावनी: ग्लोबल तनाव से धीमी पड़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था, बढ़ती लागत बना रही दबाव

    कितने हैं वोटर

    इस चुनाव में करीब 7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इनमें-

    3.6 करोड़ पुरुष वोटर

    3.4 करोड़ महिला वोटर

    1402 थर्ड जेंडर वोटर

    पिछले चुनाव का परिणाम

    अगर पिछले चुनाव की बात करें तो साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 215 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 77 सीटें मिली थीं। उस समय ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts